शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था एवं उनकी साहित्यिक विशेषताएं 

1 minute read
शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था ?

शिवपूजन सहाय का हिंदी के विख्यात साहित्यकार, पत्रकार और संपादकों में गिने जाते हैं। उन्होंने मुख्यत: गद्य विधा में रचनाएं की थीं। इसके साथ ही उन्होंने अनेक प्रसिद्ध पत्रिकाओं का संपादन भी किया था। इसके अलावा उन्होंने एक संपादक के रूप में मुंशी प्रेमचंद और जयशंकर प्रसाद जैसे महान साहित्यकारों की रचनाओं का संपादन भी किया था। यहाँ शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था और उनकी साहित्यिक विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था?

शिवपूजन सहाय का जन्म सन 1893 में बिहार राज्य के भोजपुर जिले के उनवास गांव में हुआ था। बचपन में उनका नाम भोलानाथ था। 10वीं की परीक्षा के बाद वे बनारस के कोर्ट में स्टेनोग्राफर की नौकरी करने लगे। अध्यापन में रूचि होने के कारण वे अध्यापक बन गए। लेकिन असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्होंने नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया। शिवपूजन सहाय उनके समय के सर्वाधिक प्रसिद्ध और लोकप्रिय लेखकों में से एक थे। वर्ष 1963 में उनका देहांत हो गया। 

शिवपूजन सहाय की साहित्यिक विशेषताएं 

शिवपूजन सहाय मुख्य रूप से गद्य विधा के रचनाकार थे। उन्होंने अपनी रचनाओं में आम आदमी के जीवन का चित्रण किया था। उनकी रचनाओं में लोकजीवन और लोकसंस्कृति से जुड़े प्रसंग सहज रूप से देखने को मिल जाते हैं। 

 यहाँ आचार्य शिवपूजन सहाय की संपूर्ण साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:

उपन्यास

  • देहाती दुनिया

कहानी-संग्रह

  • विभूति 

संस्मरण

  • वे दिन वे लोग 
  • बिम्ब : प्रतिबिम्ब

रचनावली

  •  शिवपूजन रचनावली (4 खंड)

संपादन

  • मारवाड़ी सुधार
  • आदर्श
  • मौजी 
  • समन्वय 
  • गोलमाल 
  • माधुरी 
  • बालक 
  • गंगा 
  • हिमालय 
  • राजेंद्र अभिनन्दन ग्रन्थ 
  • साहित्य 

पुरस्कार एवं सम्मान

हिंदी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए आचार्य शिवपूजन सहाय (Shivpujan Sahay Ka Jivan Parichay) को भारत सरकार की ओर से वर्ष 1960 में ‘पद्म भूषण’ की उपाधि से अलंकृत किया गया था। इसके बाद वर्ष 1962 में उन्हें ‘भागलपुर विश्वविद्यालय’ द्वारा डी.लिट्. की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। बता दें कि उनपर भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक टिकट भी ज़ारी किया गया है।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*