क्या था एपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम?

1 minute read
क्या था एपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम

भारत देश में ऐसे कई वैज्ञानिक हैं जिनके समर्पण ने विश्व कल्याण और लोकहित में एक मुख्य भूमिका निभाई। इन्हीं में से एक भारतीय वैज्ञानिक और राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी थे, जिन्हे ‘मिसाइल मैन’ के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय मिसाइल और अंतरिक्ष प्रोग्राम को अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम क्या था? यदि नहीं तो हमारे इस ब्लॉग एपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम क्या था? को अंत तक पढ़ें।

एपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम

एपीजे अब्दुल कलाम की माताजी का नाम “आशियम्मा” था, जो एक गृहिणी थीं और उनके पिता जी का नाम “जैनुलाब्दीन” था। उनके पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे। वे मच्छवारो को नाव किराए पर दिया करते थे और वह एक स्थानीय मस्जिद के इमाम थे।

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा से सीखने योग्य बातें

एपीजे अब्दुल कलाम की जीवन यात्रा से सीखने योग्य बातें यहाँ बताई जा रहीं है :

  • डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष से भरपूर था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
  • एपीजे अब्दुल कलाम ने युवाओं को यह सीख दी कि हालात चाहे जैसे भी हों, हार मानने का विचार न करें, बल्कि आगे बढ़ें और मेहनत करें।
  • एपीजे अब्दुल कलाम अपने सपनों को पूरा करने के लिए कितना भी संघर्ष करने को तैयार थे, यह गुण उनसे सीखा जा सकता है।
  • डॉ. कलाम हमें शिक्षा के महत्व के बारे में भी सिखाते हैं। वे शिक्षा को समृद्धि और विकास की कुंजी मानते थे और युवाओं को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करते थे।
  • डॉ. कलाम गरीब परिवार से आते थे, उन्होंने अपने जीवन के एक लंबे दौर तक गरीबी का दुःख झेला था। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत, ज्ञान, और संघर्ष के माध्यम से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया। आत्मनिर्भरता का यह गुण उनसे सीखा जा सकता है।
  • डॉ. कलाम एक गर्वपूर्ण भारतीय थे और उनका देश से गहरा संबंध था। एपीजे अब्दुल कलाम ने जीवन भर “राष्ट्र सर्वोपरि” की विचारधारा का अनुसरण किया।

FAQs 

एपीजे अब्दुल कलाम के पिता का नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम के पिता का नाम ‘जैनुलाब्दीन’ था।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पिता क्या काम करते थे?

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पिता मछुवारों को नाव किराये पर देने का काम किया करते थे।

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम “अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम” था।

एपीजे अब्दुल कलाम कि माता का नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम कि माता का नाम ‘आशियम्मा’ था।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का शिक्षा में योगदानएपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम?
एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचारएपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 लाइन
एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको एपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम पता चल गया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*