Raksha Bandhan Speech: छात्रों के लिए सरल शब्दों में रक्षा बंधन पर भाषण

1 minute read
Raksha Bandhan Speech in Hindi

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार को समर्पित है। इस दिन का इंतजार सभी भाई-बहन साल भर करते हैं, क्योंकि यह दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। रक्षाबंधन सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह उन अनमोल भावनाओं का प्रतीक है जो भाई-बहन के बीच होती हैं। इस पर्व की महत्वता को बढ़ाने के लिए कई बार स्कूल में बच्चों को रक्षाबंधन पर भाषण तैयार करने के लिए कहा जाता है। अगर आप अपने स्कूल में रक्षा बंधन पर स्पीच देने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ये लेख आपके लिए है। यहाँ आपको Raksha Bandhan Speech in Hindi 100, 200 और 500 शब्दों में दिया गया है।

100 शब्दों में ऐसे दें रक्षा बंधन पर भाषण

आप 100 शब्दों में रक्षा बंधन पर भाषण (Raksha Bandhan Speech in Hindi) इस प्रकार दे सकते हैं –

नमस्कार दोस्तों!

आज हम सब यहाँ रक्षा बंधन के पावन पर्व पर एकजुट हुए हैं। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसे हम हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाते हैं। इस वर्ष 2024 में यह पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं दूसरी ओर भाई अपनी बहनों की रक्षा और जीवनभर उनका साथ निभाने का वचन देते हैं। यह त्योहार न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि यह त्योहार हमें प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना से जोड़ता है। आइए, हम इस दिन को खुशी और प्यार के साथ मनाएं।

धन्यवाद! 

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए रक्षा बंधन पर निबंध

200 शब्दों में ऐसे दें रक्षा बंधन पर भाषण

आप 200 शब्दों में रक्षा बंधन पर भाषण (Raksha Bandhan Speech in Hindi) इस प्रकार दे सकते हैं:

नमस्कार दोस्तों!

आज हम सभी यहाँ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकत्रित हुए हैं। यह त्योहार हमारे देश के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। रक्षाबंधन हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यानी 2024 में यह त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। यह वो दिन है जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और राखी बांधते समय बहनें उनके लम्बे उम्र की लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहन को हर कठिनाई में साथ देने और उसकी रक्षा करने का वचन देता हैं।

रक्षाबंधन का महत्व केवल एक त्योहार तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और सम्मान को दर्शाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि रिश्ते हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यह त्योहारसिखाता है कि एक-दूसरे के प्रति स्नेह और देखभाल की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए। रक्षाबंधन हमें प्रेम, सहयोग का महत्व सिखाता है। आइए, इस खास दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाएं।

धन्यवाद! 

500 शब्दों में ऐसे दें रक्षा बंधन पर भाषण

आप 500 शब्दों में रक्षा बंधन पर भाषण (Raksha Bandhan Speech in Hindi) इस प्रकार दे सकते हैं –

स्पीच की शुरुआत में

माननीय अतिथिगण, शिक्षक वर्ग और मेरे सहपाठियों

आज हम सब यहाँ रक्षा बंधन का पवन पर्व मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, ‘रक्षा’ और ‘बंधन’ का मेल है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई भी इस दिन अपनी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और खुशियों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का वचन देते हैं। 

रक्षा बंधन का इतिहास 

महाभारत की कथा के अनुसार, एक युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण की उंगली सुदर्शन चक्र से कट गई थी जिससे उनकी उंगली से बहुत खून बहने लगा। यह देखकर पांडवों की पत्नी द्रौपदी को बहुत दुख हुआ और उन्होंने तुरंत अपने वस्त्र का एक टुकड़ा फाड़ा और भगवान कृष्ण की खून बह रही उंगली पर बांध दिया ताकि उनका खून बंद हो जाए। यह देख भगवान कृष्ण बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने द्रौपदी को हर संकट से बचाने का वचन दिया। और वहीं उन्होंने उस धागे को”रक्षा सूत्र” का नाम दिया। 

वहीं एक बार जब कौरवों ने द्रौपदी का अपमान करने का प्रयास किया, तो भगवान कृष्ण ने अपने वचन का पालन करते हुए उसकी रक्षा की। इस घटना के बाद से, भाई-बहन के बीच रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाने लगा। वहीं समय के साथ इस परंपरा का विस्तार हुआ, और अब केवल भाई-बहन ही नहीं, बल्कि मित्र और दूर के रिश्तेदार भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। इसके अलावा कई महिलाएं भी मंदिरों में जाकर भगवान कृष्ण की मूर्ति पर धागे बांधती हैं और प्रार्थना करती हैं कि भगवान उन्हें सभी कठिनाइयों और बुराइयों से बचाएं। 

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan in Hindi : जानिए रक्षा बंधन की शुरुआत कैसे हुई

रक्षा बंधन का महत्व 

रक्षा बंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति में एक विशेष स्थान रखता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और प्रेम का प्रतीक है। इस त्योहार के महत्व निम्नलिखित है-

  • यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत और अटूट बनाता है।
  • रक्षाबंधन न केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि यह हमें अपने परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान की भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। 
  • यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देता है। 
  • यह त्योहार विभिन्न जाति, धर्म के लोगों को एकजुटकरने में मदद करता है।

स्पीच के अंत में

रक्षाबंधन का महत्व केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है। यह त्योहार हमें अपने रिश्तों की अहमियत समझने और उनमें स्नेह और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है। आज के समय में, जब रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं, रक्षाबंधन हमें परिवार के महत्व की याद दिलाता है। आइए हम सभी मिलकर इस पावन पर्व को मनाएं और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाएं। 

धन्यवाद! 

यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan Facts: रक्षाबंधन से जुड़े 10+ रोचक तथ्य

रक्षा बंधन पर स्पीच तैयार करने के टिप्स

रक्षा बंधन पर स्पीच तैयार करने के टिप्स निम्नलिखित है :

  • सबसे पहले रक्षा बंधन से जुड़े सभी फैक्ट और जानकारी इकट्ठा कर लें। 
  • फिर उन्हें अच्छी तरह से फ्रेम करें और स्पीच को लिखित रूप में तैयार करें।
  • अपने भाषण की शुरुआत में, रक्षा बंधन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।
  • स्पीच देते समय शब्दों का सही चयन करें।
  • समय का ध्यान रखें और अपने भाषण को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें।
  • स्पीच देने से पहले लेखन को अच्छी तरह पढ़ लें। 
  • अपनी स्पीच के अंत में श्रोताओं का शुक्रिया अदा करना न भूलें।

FAQs

2024 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार 2024 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात्रि 09:07 तक रहेगा।

रक्षाबंधन का त्योहार हम क्यों मनाते हैं?

रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन की पवित्रता को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लम्बी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहनों की सुरक्षा और जीवनभर उनकी देखभाल करने का वचन देते हैं। 

रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाता है?

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन आमतौर पर अगस्त महीने में आता है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। 

रक्षाबंधन के बारे में क्या लिखें?

यह एक ऐसा पवित्र पर्व है जो भाई-बहन के रिश्ते को प्यार और सम्मान देता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। 

रक्षा बंधन पर भाषण कैसे लिखें?

रक्षा बंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई-बहनों के बीच के रिश्ते का सम्मान करता है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो अगस्त माह में पड़ता है। रक्षा बंधन की परंपरा पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई है, जैसे भगवान कृष्ण और द्रौपदी की कहानी। 

स्पीच से संबंधित आर्टिकल्स

हिंदी दिवस पर स्पीचक्रिकेट पर स्पीच  
क्रिसमस पर इस तरह दें भाषणविश्व हिंदी दिवस पर स्पीच
महिला सशक्तिकरण पर ऐसे दें स्पीचदिवाली पर स्पीच
मित्रता दिवस पर स्पीचभगत सिंह पर भाषण
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्पीच गणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है?

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Raksha Bandhan Speech in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*