Makar Sankranti Quotes in Hindi: 45+ मकर संक्रांति पर दिल छू लेने वाले विचार और कोट्स

2 minute read
Makar Sankranti Quotes in Hindi

Makar Sankranti Quotes in Hindi: भारत में हर पर्व का एक अलग महत्व है, इसको इस प्रकार देखा जा सकता है कि भारत पर्वों की भूमि है। भारत में हर नयी ऋतु के आगमन पर एक पर्व मनाया जाता है, यहाँ हर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का मुख्य कारण यही है कि मानव को जीवन का अर्थ समझाया जा सके। भारत के लोकप्रिय लोकपर्वों में से एक पर्व मकर संक्रांति भी है, जिसे उत्तर भारत में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस लेख में आपके लिए मकर सक्रांति कोट्स इन हिंदी (Makar Sankranti Quotes in Hindi) दिए गए हैं, जो आपको इस पर्व के महत्व के बारे में बताएंगे। मकर संक्रांति के महान विचारों को जानने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

मकर संक्रांति का इतिहास

मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिसको भारतवासियों और विश्व में रह रहे भारतवंशियों द्वारा बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति एक प्राचीन पर्व है, जिसका उल्लेख महाभारत और पुराणों में भी मिलता है। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की पूजा के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन से दिन बढ़ने लगते हैं और रातें घटने लगती हैं, इसलिए इस दिन को उत्तरायण के आरंभ के रूप में मनाया जाता है। उत्तरायण के समय सनातन हिन्दू धर्म के अनुयायी सूर्य देवता की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। इस पर्व को लोहड़ी के अगले दिन पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति से जुड़ी ये कहानियां…जो बताती हैं पौराणिक महत्व

मकर सक्रांति कोट्स इन हिंदी – Makar Sankranti Quotes in Hindi

मकर सक्रांति कोट्स इन हिंदी (Makar Sankranti Quotes in Hindi) निम्नलिखित हैं, जो आपको इस पर्व का महत्व बताएंगे-

मकर संक्रांति में आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए।

मकर संक्रांति उत्साह और उमंग का प्रतीक होता है, इस पर्व को ख़ुशी के साथ मनाएं।

मकर संक्रांति पर नवीन ऊर्जा को महसूस करें और जीवन को नए रंगों से भरें।

मकर संक्रांति के दिन को एक शुभारंभ के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसमें सकारात्मकता सर्वोपरि हो।

मकर संक्रांति पर्व है सकारात्मकता और नई शुरुआत का, आओ मिलकर इसका उत्सव मनाएं।

मकर संक्रांति का पर्व मानव को हमेशा खुश रहने के लिए प्रेरित करता है।

मकर संक्रांति पर्व समाजिक सद्भावना को बढ़ाने और अज्ञानता के अंधकार का नाश करता है।

मकर संक्रांति के दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करें और जीवन में नई शुरुआत करें।

जीवन एक आनंददाई यात्रा है, मकर संक्रांति पर इस यात्रा को एक नए आयाम पर ले जाएं।

मकर संक्रांति पर खुशियों का शंखनाद करें और सकारात्मकता के साथ जीवन को जिएं।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर भाषण

मकर संक्रांति के अनमोल विचार – Quotes on Makar Sankranti in Hindi

मकर संक्रांति के अनमोल विचार (Quotes on Makar Sankranti in Hindi) निम्नलिखित हैं –

जीवन एक पर्व होता है, इसको इसी तरह से उत्साह के साथ मनाएं।

मकर संक्रांति को एक अवसर समझें, एक ऐसा अवसर जो आपको जोश के साथ भर दे।

मकर संक्रांति पर अपने ज्ञान को बढ़ाने का कार्य करें और प्रकृति का सम्मान करें।

मकर संक्रांति की शुभ वेला में समाज के हर दुःख-हर पीड़ा का विनाश हो।

मकर संक्रांति की सुबह उठें और प्रकृति को खुले मन से स्वीकार करें।

विद्यार्थी जीवन में हर पल को मकर संक्रांति के पर्व के उत्सव की तरह मनाएं।

मकर संक्रांति के अवसर पर अपने ज्ञान को बढ़ाएं और संघर्षों में साहस की शक्ति को अपनाएं।

विद्यार्थी जीवन में आपका हर पल इतना विशेष होना चाहिए कि आपको सफल होने से कोई भी शक्ति न रोक पाए।

मकर संक्रांति के दिन अपने आसपास के लोगों को खुश रखें और अतीत की बुरी यादों को इस दिन खुद से अलग करें।

शिक्षित व्यक्ति ही भारत के महान पर्वों की महत्वता को सही से परिभाषित कर सकता है।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति का क्या अर्थ है?

मकर संक्रांति पर सामाजिक विचार

यहाँ आप मकर संक्रांति पर सामाजिक विचार (Makar Sankranti Quotes in Hindi) पढ़ पाएंगे, जो इस प्रकार हैं-

मकर संक्रांति के शुभावसर पर समाज के कल्याण में योगदान देने का प्रण लें।

मकर संक्रांति समाज को सामाजिक सद्भावना अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

मकर संक्रांति हमें समाज की कुरीतियों और बुराईयों का विरुद्ध बोलने का सामर्थ्य प्रदान करती है।

मकर संक्रांति के दिन सकारात्मकता के दीपक जलाएं और समाज में प्रकाश को फैलाएं।

मकर संक्रांति भारत की सनातन संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, ऐसी संस्कृति जिसके आधार में समाज की समृद्धि है।

मकर संक्रांति का पर्व समाज में आशाओं का संचार करे और कहीं भी निराशा का पनपने न दे।

मकर संक्रांति को इतना विशेष बनाएं कि यह पर्व समाज में खुशहाली का विस्तार करे।

मकर संक्रांति के दिन अपने अंदर छिपे बचपन को खुश होने का एक अवसर अवश्य प्रदान करें।

मकर संक्रांति समाज में व्याप्त अन्याय का नाश करती है, इस दिन महोत्सव मनाना हमारी जिम्मेदारी है।

विश्व के हर हिस्से में मकर संक्रांति से मिलने वाली ऊर्जाओं का भव्य स्वागत करें।

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश!

मकर संक्रांति पर प्रेरणादायक उद्धरण – Makar Sankranti Motivational Quotes in Hindi

मकर संक्रांति पर प्रेरणादायक उद्धरण (Makar Sankranti Motivational Quotes in Hindi) आपको इस पर्व के प्रति प्रेरित करने का काम करेंगे, जो इस प्रकार हैं –

“याद रखें सूरज के उत्तरायण होते ही, जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।”

“याद रखें कि हर अंधेरे के बाद उजाला आता है, जिसके लिए अपने जीवन में धैर्य और सकारात्मकता बनाए रखें। मकर संक्रांति हमें यही संदेश देता है।”

“सूर्य की नई दिशा, जीवन में नई प्रेरणा लेकर आती है। मकर संक्रांति का पर्व हमें यही संदेश देता है और हर दिन को खास बनाता है।”

“संक्रांति का अर्थ है परिवर्तन। निरंतर प्रयास करें और इस पर्व पर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रण लें।”

“तिल-गुड़ का स्वाद और सूर्य की रोशनी, यह पर्व हमें सिखाता है कि मिठास और प्रकाश से ही जीवन सुंदर बनता है।”

“संक्रांति का हर पल हमें बताता है कि बदलाव जीवन का नियम है। इसे अपनाएं और आगे बढ़ें।”

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति- महत्व, इतिहास और इन मायनों में खास है यह त्योहार

मकर संक्रांति पर विशेष संदेश – Makar Sankranti SMS in Hindi

मकर संक्रांति पर विशेष संदेश (Makar Sankranti SMS in Hindi) निम्नलिखित हैं –

“पतंग की डोर की तरह, अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें। भगवान करे आपके जीवन में मकर संक्रांति का हर क्षण, खुशियों से भरा हो।”

“सूरज की नई किरणें और तिल-गुड़ की मिठास, मकर संक्रांति का यह पर्व आपके जीवन में भर दे नई आस।”

“जिस प्रकार पतंगें हवा में ऊंची उड़ती हैं, ठीक उसी प्रकार आप अपने जीवन में ऊंचाइयों को छुएं। शुभ मकर संक्रांति!”

“इस मकर संक्रांति के अवसर पर तिल-गुड़ की मिठास, आपके रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाएं। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।”

“मकर संक्रांति का यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में आई हर गिरावट के बाद हमेशा एक नई उड़ान आती है।”

“मकर संक्रांति का पर्व नई शुरुआत का प्रतीक है। आपको इस महान पर्व की शुभकामनाएं!”

“मकर संक्रांति के पर्व पर जैसे आकाश में रंग-बिरंगी पतंगें होती हैं, वैसे ही आप अपने कर्मों से दुनिया में खुशियां फैलाएं।”

“मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ के साथ-साथ, आप अपने मन में मिठास और धैर्य का भाव जगाएं।” शुभ मकर संक्रांति!”

“जैसे पतंग की डोर मजबूत होनी चाहिए, वैसे ही मजबूत होनी चाहिए जीवन में विश्वास और मेहनत की डोर।”

“मकर संक्रांति की पतंग हमें सिखाती है कि उड़ान चाहे कितनी भी ऊंची हो, जड़ें हमेशा जमीन से जुड़ी होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर निबंध

FAQs

मकर संक्रांति के लिए सबसे अच्छे हिंदी कोट्स क्या हैं?

मकर संक्रांति के लिए कुछ बेहतरीन हिंदी कोट्स निम्नलिखित हैं –

“मकर संक्रांति का त्यौहार लाए खुशियों की बहार, जीवन में भर दे प्यार और हर दिन बने त्यौहार।”
“तिल गुड़ की मिठास से भरें रिश्तों में मिठास, मकर संक्रांति पर खुशियों का हो एहसास।”
“सूर्य देव की कृपा से आपका जीवन हो प्रकाशमय, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।”

मकर संक्रांति पर प्रेरणादायक कोट्स कैसे लिखें?

मकर संक्रांति पर प्रेरणादायक कोट्स लिखने के लिए याद रखें कि आपके कोट्स त्योहार की महत्ता को उजागर करें, सकारात्मकता और आशा का संदेश दें, और इस पर्व के प्रतीकों का उपयोग करें।

मकर संक्रांति के कोट्स सोशल मीडिया के लिए कैसे लिखें?

मकर संक्रांति पर सोशल मीडिया के लिए कोट्स छोटे, आकर्षक और सरल होने चाहिए, जिन्हें लिखने के लिए आपको इस पर्व की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

मकर संक्रांति पर बच्चों के लिए सरल कोट्स क्या हो सकते हैं?

मकर संक्रांति पर बच्चों के लिए कोट्स सरल और उत्साहजनक होने चाहिए, जो इस पर्व का महत्व बताने के साथ-साथ आपको प्रेरित भी करते हों।

मकर संक्रांति के कोट्स को त्योहार की परंपरा से कैसे जोड़ें?

मकर संक्रांति के कोट्स में तिल, गुड़, पतंग, सूर्य देव, और खिचड़ी जैसे परंपरागत तत्वों का उल्लेख करें। उदाहरण के लिए – “तिल गुड़ की मिठास और पतंगों की उड़ान के साथ, मकर संक्रांति का त्यौहार आपके जीवन में नई रोशनी लाए।” सर्वश्रेष्ठ कोट्स में से एक होगा।

क्या मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं भेजने के लिए कोट्स जरूरी हैं?

हां, मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं भेजने के लिए कोट्स एक प्रभावी तरीका है। इसके माध्यम से आप अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कर सकते हैं। ये छोटे, सरल और यादगार होते हैं।

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi
जानिए क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति का त्यौहारमकर संक्रांति से जुड़ी हैं ये रोचक कहानियां

आशा है कि इस लेख में दिए गए मकर सक्रांति कोट्स इन हिंदी (Makar Sankranti Quotes in Hindi) आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*