International Day of Parliamentarism: अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस का महत्व, इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय संसद के बारे में जानकारी 

1 minute read
nternational Day of Parliamentarism in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस हर साल अंतर संसदीय संघ (IPU) की स्मृति में मनाया जाता हैI यह वैश्विक स्तर पर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की वकालत करने वाले दिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता हैI अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस को मनाने का उद्देश्य लोकतान्त्रिक शासन को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय संसदों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना हैI यहाँ International Day of Parliamentarism in Hindi दिया जा रहा हैI 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस कब मनाया जाता है? 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi) हर साल 30 जून के दिन मनाया जाता हैI यह दिन अंतर-संसदीय संघ (IPU) के गठन की याद में मनाया जाता है। यह एक अंतराष्ट्रीय महत्व का दिन है जो विश्व में लोकतान्त्रिक देशों के आपसी सहयोग और लोकतंत्र को प्रोत्साहित करता हैI 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस का इतिहस 

संसदीय संस्थाओं के महत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 2018 में अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस की स्थापना की गई थीI 30 जून 1889 को अंतर-संसदीय संघ (IPU) की स्थापना हुई थीI यही कारण है कि 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस को मनाया जाना तय किया गयाI  

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस का महत्व 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi) निम्नलिखित रूप से महत्वपूर्ण है: 

  • अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi) लोकतंत्र के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हैI यह दिवस नेताओं को पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता हैI 
  • अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi)  महिलाओं सांसदों की संख्या संसद में बढ़ाए जाने की भी वकालत करता हैI 
  • अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi) संसद में नई तकनीकों को अपनाए जाने की भी वकालत करता है, ताकि पूरी दुनिया में नागरिकों की आवाज को और बेहतर तरीके से सुना जा सकेI 

अंतर संसदीय संघ क्या है? 

अंतर संसदीय संघ राष्ट्रीय संसदों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन हैI इसका लक्ष्य सदस्य देशों के बीच शासन, जवाबदेही और सहयोग को प्रोत्साहन देना और लैंगिंग समानता को बढ़ाना, राजनीति में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और सतत विकास करना आदि हैंI इसका मुख्यालय स्विटज़रलैंड की राजधानी जिनेवा में स्थित हैI 

अंतर संसदीय संघ का इतिहास 

अंतर संसदीय संघ की संगठन की स्थापना 1889 में अंतर-संसदीय कांग्रेस के रूप में की गई थी। इसकी स्थापना फ्रांस के दो बड़े राजनेता फ्रेडरिक पैसी और यूके के राजनेता विलियम रैंडल क्रेमर थेI इन दोनों लोगों ने ही बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक वैश्विक मंच बनाए जाने की बात दुनिया के सामने रखी थीI प्रारंभ में इसकी सदस्यता व्यक्तिगत सांसदों के लिए आरक्षित थी, लेकिन बाद में इसे संप्रभु राज्यों की विधानसभाओं को शामिल करने के लिए बदल दिया गया। 

संघ का मुख्यालय इसकी स्थापना के बाद से कई बार स्थानांतरित किया जा चुका है: 

वर्ष स्थान 
1892–1911बर्न (स्विट्जरलैंड)
1911–1914ब्रुसेल्स (बेल्जियम)
1914–1920ओस्लो (नॉर्वे)
1921 से वर्तमान जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

अंतर संसदीय संघ के प्रमुख कार्य 

अंतर संसदीय संघ के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं: 

  •  लोकतंत्र को बढ़ावा देना: अंतर संसदीय संघ विश्व के सभी देशों में लोकतंत्र को प्रोत्साहित करने और नागरिकों की आवाज़ को बुलंद करने का काम करता हैI 
  • विश्व में शांति और सुरक्षा स्थापित करना: अंतर संसदीय संघ सदस्य देशों के बीच बातचीत के माध्यम से विश्व में शान्ति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता हैI 
  • मानव अधिकारों की रक्षा करना: अंतर संसदीय संघ सदस्य देशों में मानवाधिकारों का पालन किया जाना सुनिश्चित करता है और मानवाधिकारों के हनन की स्थिति में हस्तक्षेप करता हैI इसके अतिरिक्त अंतर संसदीय संघ मानवाधिकार कानूनों का निर्माण करने में भी बड़ी भूमिका निभाता हैI 
  • राजनीति में महिलाओं की उपस्थिति को प्रोत्साहित करना: अंतर संसदीय संघ सदस्य देशों के संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ाए जाने को प्रोत्साहन देता हैI 
  • युवाओं को राजनीति से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना: अंतर संसदीय संघ का एक महत्वपूर्ण कार्य वैश्विक स्तर पर युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना भी होता हैI 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस 2024 की थीम 

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi) प्रत्येक वर्ष एक नई थीम पर आधारित होता हैI यानि इसकी थीम हर साल बदलती रहती हैI अंतर्राष्ट्रीय संसद दिवस 2024 की थीम अभी तक घोषित नहीं की गई हैI पिछले वर्ष 2023 में इसकी थीम “पृथ्वी के लिए संसद” रखी गई थीI 

FAQs

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस कब मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस हर साल 30 जून को मनाया जाता हैI 

दुनिया का सबसे पुराना संसद कौन सा है?

दुनिया का सबसे पुराना संसद आइसलैंड का संसद अलथिंगी हैI 

भारत में कुल कितने सांसद हैं?

वर्तमान में भारत में कुल 543 सांसद हैंI 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*