फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म कब हुआ था: जानिए हिंदी साहित्य के महान आंचलिक कवि फणीश्वरनाथ रेणु के जीवन से जुड़ी रोचक बातें 

1 minute read
फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म कब हुआ था

आधुनिक हिंदी साहित्य में फणीश्वरनाथ रेणु (Phanishwar Nath Renu) एक विख्यात साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी रचनाओं में ग्रामीण जीवन का सादगी भरा और सुन्दर वर्णन किया गया है। फणीश्वरनाथ रेणु केवल एक लेखक ही नहीं थे बल्कि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में भी भाग लिया था। उन्होंने आंचलिक लेखन को अपनी रचनाओं द्वारा एक नई ऊंचाइयां प्रदान की थीं। यहां फणेश्वरनाथ रेणु का जन्म कब हुआ था और उनके जीवन से जुड़ी अन्य रोचक बातों और उनकी रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म कब हुआ था? 

फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म 4 मार्च 1921 को बिहार के पूर्णिया जिले में हुआ था। यह बड़े खेद की बात है कि इतने बड़े लेखक ने इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे केवल 56 वर्ष ही जीवित रह सके। 11 अप्रैल 1977 के दिन फणीश्वरनाथ रेणु जी हिंदी साहित्य को सदा के लिए सूना करके पंचतत्व में विलीन हो गए।  

फणीश्वरनाथ रेणु की शिक्षा 

फणीश्वरनाथ रेणु का बचपन स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने में बीत गया। रेणु जी ने अररिया हाईस्कूल से पहली बार मैट्रिक की परीक्षा दी लेकिन वे पास नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से दूसरे प्रयास में परीक्षा पास कर ली। उन्होंने 12वीं की परीक्षा की तैयारी की थी लेकिन कुछ निजों कारणों से वे परीक्षा नहीं दे सके। इस प्रकार वे केवल 10वीं तक ही पढ़ सके। 

फणीश्वरनाथ रेणु को मिले प्रमुख सम्मान और पुरस्कार 

फणीश्वरनाथ रेणु को हिंदी साहित्य में उनके कार्यों के लिए अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत किया गया। उनके बहुचर्चित और सर्वाधिक लोकप्रिय आंचलिक उपन्यास मैला आँचल के लिए वर्ष 1970 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

फणीशावर नाथ रेणु की प्रमुख कहानियां 

फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म कब हुआ था में अब जानिए फणीश्वरनाथ रेणु की प्रमुख कहानियों के नाम : 

  • मारे गये गुलफाम
  • पंचलाइट
  • एक आदिम रात्रि की महक
  • लाल पान की बेगम
  • पहलवान की ढोलक 
  • ठेस
  • संवदिया

FAQs

फणीश्वर नाथ रेणु की भाषा शैली क्या है?

फणीश्वरनाथ रेणु अपनी लेखनी में आम बोलचाल के शब्दों का प्रयोग करते थे। उनकी रचनाओं में मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग भी भरपूर प्रयोग देखने को मिलता है।

फणीश्वर नाथ रेणु कौन से काल के कवि थे?

फणीश्वरनाथ रेणु प्रेमचन्दोत्तर युग के कवि थे।

फणीश्वर नाथ रेणु की प्रसिद्ध कृति क्या है?

फणीश्वरनाथ रेणु की प्रसिद्ध कृति वर्ष 1954 में प्रकाशित उनका मशहूर आंचलिक उपन्यास “मैला आँचल” है।  

 

आशा है कि आपको फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म कब हुआ था की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*