International Albinism Awareness Day : विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवस मनाए जाने का कारण, महत्व, थीम 2024

1 minute read
International Albinism Awareness Day in Hindi

हर साल 13 जून के दिन विश्व एल्बिनिज्म दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर लोगों को एल्बिनिज्म के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहाँ International Albinism Awareness Day in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवस का इतिहास

विश्व एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस यूनाइटेड नेशंस ने दिवस का इतिहास अधिक पुराना नहीं है। वर्ष 2014 में विश्व एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) को मनाए जाने की शुरुआत हुई। यूनाइटेड नेशंस ने जनरल असेंबली में 18 दिसंबर 2014 को 13 जून को इंटरनेशनल एल्बीनिज़्म अवेयरनेस डे के मनाए जाने की घोषणा की। पहला विश्व एल्बीनिज़्म दिवस 13 जून 2014 के दिन मनाया गया था। 

विश्व एल्बिनिज़्म दिवस क्यों मनाया जाता है? 

विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) को मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य एल्बिनिज़्म बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना होता है। इस दिवस को मनाने का एक अन्य कारण लोगों को इस बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है। लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं जिसकी वजह से लोग इस बीमारी की शुरुआत में ही जांच करा पाते हैं और इस बीमारी का समय से उपचार संभव हो पाता है। 

विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस का महत्व 

यहाँ विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day in Hindi) का महत्व बताया जा रहा है: 

  • विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक बनाया जाता है। 
  • इस दिवस के माध्यम से लोगों को इस दिवस के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाती है।  
  • इस दिवस का एक अन्य महत्व इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाकर इस रोग से पीड़ित रोगियों के प्रति होने वाले भेदभाव को रोकना भी है।  
  • इस दिवस पर लोगों को बताया जाता है कि यह बीमारी छूने से नहीं फैलती। 

एल्बिनिज़्म रोग क्या होता है? 

रोग शरीर में मेलेनिन नाम के पिगमेंट की कमी के कारण होता है। यह पिगमेंट बालों, त्वचा और आँखों में पाया जाता है। इस रोग से पीड़ित रोगी सूर्य की तेज़ रोशनी को सहन नहीं कर पाता है। वर्तमान में इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। दवाइयों के माध्यम से केवल इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। 

एल्बिनिज़्म रोग क्यों होता है? 

एल्बिनिज़्म रोग निम्नलिखित कारणों से होता है: 

  • यह एक अनुवांशिक रोग है। जब माता पिता दोनों के शरीर में एल्बिनिज़्म के अंश होते हैं, तब बच्चों को यह रोग होने की काफी संभावना होती है।  
  • एल्बिनिज़्म रोग तब होता है, जब शरीर भोजन को मेलेनिन में  परिवर्तित नहीं कर पाता है। 

एल्बिनिज़्म के लक्षण 

एल्बिनिज़्म के लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • त्वचा पर झाइयों की समस्या होना। 
  • त्वचा का रंग हल्का पड़ जाना। 
  • बालों का सफ़ेद, भूरा और पीला हो जाना। 
  • भौं और पलकों का पीला या गोल्डन हो जाना। 
  • आँखों का रंग हल्का नीला या ब्राउन हो जाना।  

एल्बिनिज़्म का बचाव

एल्बिनिज़्म बीमारी का बचाव निम्नलिखित तरीके से किया जा सकता है:   

  • जन्म के समय बच्चे में  इस प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 
  • यदि परिवार के किसी सदस्य में एल्बिनिज़्म के लक्षण  दिखें तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। 
  • विश्व एल्बिनिज़्म कैसे मनाया जाता है? 

कैसे मनाया जाता है विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस? 

विश्व एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day in Hindi)के दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां के जाती हैं: 

  • जागरूकता अभियान: इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में एल्बिनिज़्म के बारे में जानकारी फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
  • सोशल मीडिया: सोशल मीडिया पर #International Albinism Awareness Day हैशटैग का उपयोग करके लोगों को शिक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्ट और वीडियो साझा किए जाते हैं। 
  • भेदभाव से रोगियों को बचाना : इस दिन लोगों को इस रोग के बारे में बताया जाता है और उन्हें समझाया जाता है कि एल्बिनिज़्म रोग छूने से नहीं फैलता है, इसलिए इस आधार पर इस रोग से पीड़ित लोगों के साथ भेदभाव करना गलत है। 

एल्बिनिज़्म से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें 

यहाँ एल्बिनिज़्म से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया जा रहा है: 

  • एल्बिनिज़्म का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन दवाइयों और बचाव के द्वारा इसके प्रभाव को फैलने से रोका जा सकता है। 
  • पिगमेंट मेलेनिन के आधार पर लगभग 10 से अधिक विभिन्न प्रकार के एल्बिनिज़्म के मामले देखे जा सकते हैं। 
  • एल्बिनिज़्म रोग मनुष्यों के अलावा जानवरों में भी होता है। 

विश्व एल्बिनिज़्म दिवस 2024 की थीम 

विश्व एल्बिनिज़्म दिवस (International Albinism Awareness Day) हर साल एक नई थीम पर आधारित होता है। 13 जून 2024 को मनाए गए विश्व एल्बिनिज़्म दिवस की कोई थीम अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। पिछले वर्ष 2023 में इसकी थीम ‘इन्क्लूशन इज स्ट्रेंथ’ (समावेश में शक्ति) है, रखी गई थी। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Albinism Awareness Day in Hindi (एल्बिनिज़्म जागरूकता दिवस) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*