Ganatantra Divas Kise Kahate Hain: भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी, 1950 को इसके संविधान को लागू किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मना रहा है। वहीं इस दिन को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
इस लेख में गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं (Ganatantra Divas Kise Kahate Hain) और यह क्यों मनाया जाता है, के बारे में संक्षिप्त में बताया गया है।
गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं? – Ganatantra Divas Kise Kahate Hain
गणतंत्र दिवस 26, जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को आत्मसात करने की याद दिलाता है, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी, 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं इसी दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपना कार्यकाल शुरू किया था।
क्या आप जानते हैं कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में इसलिए चुना गया था क्योंकि वर्ष 1929 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-INC ने ब्रिटिश शासन के प्रभुत्व का विरोध करते हुए पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। बाद में भारत को ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता मिलने के बाद 26 जनवरी, 1950 को ब्रिटिश शासन द्वारा बनाए गए ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935’ (Government of India Act 1935) की जगह भारत का संविधान लागू किया गया।
यह भी पढ़ें – 26 जनवरी 2025 पर इस तरह दें भाषण
हालांकि भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को ही बनकर तैयार हो गया था और इसे ‘संविधान सभा’ (Constituent Assembly) की मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है और यह देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर लिखित प्रेरक विचार
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है। इस वर्ष कर्त्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की 31 झांकियां भाग लेंगी। वहीं राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के 75वें वर्ष के आधिकारिक लोगो के बैनर वाले गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इस कार्यक्रम का समापन 47 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ होगा। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति वीर सैनिकों को परमवीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र भी प्रदान करते हैं, और राष्ट्र के योग्य नागरिकों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता हैं।
वहीं 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘प्रबोवो सुबिआंतो’ (Prabowo Subianto) को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसलिए इंडोनेशिया से 160 सदस्यीय मार्चिंग दल और 190 सदस्यीय बैंड दल भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों के साथ 26 जनवरी, 2025 को कर्त्तव्य पथ पर परेड में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर जोश और गर्व से भरने वाले स्लोगन और फोटोज
FAQs
भारत में गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, और इस दिन भारत एक संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। इसलिए यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था।
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है।
संविधान को भारत की संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-INC ने सन 1929 में इसी दिन पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।
आशा है कि आपको गणतंत्र दिवस किसे कहते हैं (Ganatantra Divas Kise Kahate Hain) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।