Slogans on Republic Day in Hindi: हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। इस साल भारत रविवार 26, जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) को भारत में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारतीय संविधान को लागू किया गया था, जिसके बाद भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।
इस अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें शांति, एकता, और देशभक्ति के संदेश दिए जाते हैं। इस दिन को और भी विशेष बनाने के लिए आपको उन नारों को जरूर पढ़ना चाहिए, जो समाज को इस दिन का महत्व बताते हैं। इस लेख में आपके लिए गणतंत्र दिवस पर नारे (Slogans on Republic Day in Hindi) दिए गए हैं, जो हमें हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते हैं। यहां देखें देशभक्ति जगाने वाले जोशीले नारे।
This Blog Includes:
गणतंत्र दिवस पर नारे – Slogans on Republic Day in Hindi
गणतंत्र दिवस पर नारे (Gandhi Jayanti Slogans in Hindi) कुछ इस प्रकार हैं, जो आपको इस दिन का महत्व बताएंगे-
- गणतंत्र दिवस का है यही लक्ष्य, भारत की हो सदा ही जय।
- गणतंत्र दिवस एक उत्सव है, यह ही न्याय का परिचायक है।
- संविधान के प्रति समर्पित हम सबको हो जाना है, गणतंत्र दिवस पर अपने भारत को उन्नत राष्ट्र बनाना है।
- संविधान को सच्ची निष्ठा से अपनाएंगे, गणतंत्र दिवस का उत्सव हम सब मिलकर मनाएंगे।
- गणतंत्र दिवस पर आओ खुद में जोश भरें, हम सब मिलकर उन्नत भारत का जयघोष करें।
- गणतंत्र दिवस पर संकल्प यही है, कि हम अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
- गणतंत्र दिवस पर हम सबके साहस का संचार हो, इसी दिशा में हम सबके यश का विस्तार हो।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम, समाज को न्यायसंगत बनाएंगे।
- गणतंत्र दिवस पर हमारी एकता, अखंड रहेगी-अखंड रहेगी।
- गणतंत्र दिवस के उत्सव पर, हम एक रहें-हम नेक रहें।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर कविताएं
गणतंत्र दिवस पर स्लोगन – Republic Day Slogans in Hindi
गणतंत्र दिवस पर स्लोगन (Republic Day Slogans in Hindi) पढ़कर आपमें देशभक्ति का संचार होगा। गणतंत्र दिवस पर स्लोगन निम्नलिखित हैं:-
- गणतंत्र दिवस के पर्व पर, हो हर भारतीय को गर्व।
- गणतंत्र दिवस का उत्सव, करता है हमारे सुनिश्चित अधिकार।
- गणतंत्र दिवस से मिलती सीख यही, कि सबको समान अधिकार मिले।
- गणतंत्र दिवस का पर्व हम में, नई ऊर्जा को जगाएगा-आगे बढ़ना सिखाएगा।
- गणतंत्र दिवस के उत्सव पर, हमारे राष्ट्र का उद्धार हो-खुशियों का विस्तार हो।
- गणराज्य का पर्व, हमारी शान है, यही हमारे लोकतंत्र की पहचान है!
- गणतंत्र दिवस को मिलकर मनाएं, देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाएं!
- गणराज्य के इस पर्व पर, सभी संकल्पों को साकार करें!
- गणतंत्र दिवस के दिन, हम मिलकर गाएं राष्ट्रप्रेम का गीत!
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर शायरी
गणतंत्र दिवस पर प्रमुख नारे – 26 January Slogan in Hindi
गणतंत्र दिवस पर प्रमुख नारे (26 January Slogan in Hindi) इस प्रकार हैं:-
- गणतंत्र दिवस बने हमारी प्रेरणा का आधार, लोकतंत्र की परिभाषा को जानें ये सारा संसार।
- गणतंत्र दिवस का महत्व जानकर, हम उन्नत भारत के संकल्पों को साकार करें।
- गणतंत्र दिवस का यही लक्ष्य है, हम सशक्त रहें और समृद्ध बनें।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर, निज सपनों को साकार करें हम।
- गणतंत्र दिवस के इसी पर्व पर, लोकतंत्र की महिमा को आत्मसात करें हम।
- लोकतंत्र की छाया में, गणतंत्र दिवस का उत्सव आया है।
- गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाएंगे, हम भारत को स्वच्छ राष्ट्र बनाएंगे।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के इतिहास से जुड़ी बातें
हिंदी में गणतंत्र दिवस पर लोकप्रिय नारे – Hindi Slogans on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर कुछ लोकप्रिय नारे (Hindi Slogans on Republic Day) इस प्रकार हैं:-
- गणराज्य के इस प्यारे दिन पर, हर भारतीय कहे गर्व से – मैं लोकतंत्र की जननी हूँ, मैं भारत हूँ!”
- गणतंत्र दिवस का संदेश है साफ, लोकतंत्र का उत्सव हो कुछ ख़ास।
- हमारा भारत गणराज्य, हर दिल में है उसकी महिमा!
- गणतंत्र दिवस है बेहद खास, हर भारतीय का जगाए ये आत्मविश्वास!
- गणराज्य का अर्थ जानें, भारत को सशक्त बनाएं।
- अपने हर प्रयास के जरिए, भारत को समृद्ध बनाएं।
- भारत गणराज्य को प्रणाम, भारत का ऊँचा हो अब नाम!
- संविधान की शक्ति समझें, भारत गणराज्य का सम्मान करें हम!
- गणतंत्र दिवस मनाओ, अपने देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाओ!
- “गणतंत्र दिवस का संदेश यही, हर भारतीय अपना कर्तव्य निभाए!”
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश
गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के नारे
गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रसिद्ध नारे इस प्रकार हैं:-
- तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। – सुभाष चंद्र बोस
- स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। – बाल गंगाधर तिलक
- कमजोर कभी माफ नहीं कर सकते.माफ करना ताकतवर का गुण है। – महात्मा गांधी
- विश्वास वह पक्षी है जो तब रोशनी महसूस करता है जब भोर अभी भी अंधेरा होती है। – रवीन्द्रनाथ टैगोर
- जो गोलियाँ मुझे लगीं, वे भारत में ब्रिटिश शासन के ताबूत की आखिरी कीलें हैं। – लाला लाजपत राय
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर विचार
FAQs
गणतंत्र दिवस के लिए कुछ लोकप्रिय नारे निम्नलिखित हैं, जो आज भी बहुत प्रचलित हैं –
“इंकलाब जिंदाबाद।”
“जय जवान, जय किसान।”
“सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।”
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।”
गणतंत्र दिवस पर नारे लिखने के लिए ध्यान दें कि इनके केंद्र में देशभक्ति, संविधान और राष्ट्रीय एकता को दर्शाएं।
26 जनवरी पर सर्वश्रेष्ठ नारे निम्नलिखित हैं:-
“संविधान की रक्षा करें, गणतंत्र का सम्मान करें।”
“हमारा संविधान, हमारी शान।”
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिए गए कई नारे गणतंत्र दिवस पर आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:-
“करो या मरो।”
“वंदे मातरम्।”
“सत्यमेव जयते।”
“स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।”
गणतंत्र दिवस पर सबसे प्रभावशाली नारा “जय हिंद” है, जिसे सुभाष चंद्र बोस ने लोकप्रिय बनाया।
गणतंत्र दिवस पर नारे समाज के नागरिकों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करते है।
संबंधित आर्टिकल्स
आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको गणतंत्र दिवस पर नारे (Slogans on Republic Day in Hindi) पसंद आए होंगे। ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग हिंदी कोट्स व स्लोगन पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।