CBSE Board Result 2023 : इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेस में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्जाम के लिए CBSE बोर्ड टॉपर्स द्वारा दिए गए टिप्स

1 minute read
CBSE Board Result 2023 : is saal 10vi aur 12vi ki board classes mein aane wale students ke liye board exam ke liye CBSE board toppers dwara diye gaye tips

स्टूडेंट्स इस समय CBSE के 10वीं और 12वीं के बोर्ड  रिज़ल्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।  अनुमान है कि CBSE 10वीं और 12वीं क्लासेस के रिजल्ट मई के पहले दो हफ़्तों के भीतर ही जारी कर सकता है। बोर्ड एग्ज़ाम्स के नाम से ही कई स्टूडेंट्स घबराने लगते हैं।  स्टूडेंट्स के ऊपर अच्छे मार्क्स लाने का बहुत ही प्रेशर होता है।  हर स्टूडेंट बोर्ड एग्ज़ाम्स में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।  कई पढ़ाई में होशियार स्टूडेंट्स तो पहले दिन से ही बोर्ड एग्जाम में टॉप करने का सपना देखने लगते हैं।  यहाँ पिछले सालों के CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स के द्वारा दिए गए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।  इन टिप्स की मदद से इस साल CBSE 10वीं और 12वीं की क्लासेस में आने स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में अच्छे मार्क्स हासिल कर सकते हैं।  

CBSE Board Result 2023: इस साल CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज में प्रवेश करने वाले स्टूडेंट्स के लिए पिछले सालों के CBSE बोर्ड टॉपर्स के द्वारा सुझाए गए टिप्स 

यहाँ इस साल CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेस में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए पिछले साल के CBSE बोर्ड टॉपर्स के द्वारा सुझाए गए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं : 

  • अपनी पढ़ाई के रूटीन को लगातार जारी रखें : इस साल CBSE 10वीं और 12वीं क्लासेस में आने वाले स्टूडेंट्स पहले दिन से ही बोर्ड एग्ज़ाम्स के लिए अपनी पढ़ाई शुरू कर दें और इसमें किसी तरह की कोई ढील न दें।  एक रूटीन बनाएं और उसे बिना कोई ब्रेक दिए अंत तक फॉलो करते रहें। याद रहें कि आपको बिना रुके लगातार मेहनत करने से ही बोर्ड एग्जाम में कामयाबी हासिल होगी।  
  • एक टारगेट सेट करें और उसे पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाएं : एक टारगेट बनाइए और उसे पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाइए।  उदाहरण के लिए मान लीजिए पिछली क्लास में आपने 80% मार्क्स हासिल किए थे।  तो इस बार आप 90% से अधिक मार्क्स हासिल करने का टारगेट बनाएं और उसे पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश करें।  
  • क्वालिटी नॉलेज हासिल करने पर फोकस करें : आपको क्वालिटी नॉलेज लेने पर ध्यान देना होगा। बेकार की जानकारी दिमाग में भरने से आपका दिमाग भी खराब होगा और समय भी।  आपको बस वही बेस्ट नॉलेज लेनी है जो एग्जाम के लिए इम्पोर्टेन्ट है।  
  • एक टाइमटेबल बनाएं और उसी के अनुसार पढ़ें : एक टाइमटेबल बनाएं और उसी के हिसाब से पढ़ाई करें।  हमेशा खुद को ऑर्गनाइज़्ड रखें। मोबाइल और टीवी में कम समय बर्बाद न करें।  
  • सेल्फ स्टडी करें :  CBSE बोर्ड के पिछली सालों के सारे टॉपर्स इस एक बात को मानते हैं कि सेल्फ स्टडी ने उनकी बहुत मदद की है।  आप जब खुद पढ़ते हैं तो आप कंसेप्ट्स को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इससे आपके अंदर ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की क्षमता का विकास होता है।  
  • एनसीईआरटी की बुक्स को अच्छे से पढ़ें : पिछली सालों के सभी टॉपर्स का यही मानना है कि उन्होंने एनसीईआरटी की बुक्स को बहुत अच्छे से पढ़ा था जिनकी मदद से उन्हें बोर्ड एग्जाम में टॉप करने में बहुत मदद मिली।  
  • किसी भी डाउट को तुरंत क्लियर कर लें : किसी भी डाउट की स्थिति में तुरंत अपने टीचर से पूछकर उसे वहीँ क्लियर कर लें।  
  • पिछले साल के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करें : पिछले साल के बोर्ड बोर्ड पेपर्स को सॉल्व करने का प्रयास करें।  इससे आपको मेन बोर्ड एग्जाम का आइडिया होगा।  
  • मॉक पेपर्स को सॉल्व करें : मॉक बोर्ड पेपर्स को सॉल्व करें।  इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा और नॉलेज भी।  
  • शॉर्ट  नोट्स तैयार करें : हर टॉपिक के लिए शॉर्ट  नोट्स बनाएं।  इससे आपको उस टॉपिक को याद रखने में आसानी होगी।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े हैं।   

  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*