स्वतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया?

1 minute read
भारत का पहला बजट कब पेश किया गया

भारत में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय बजट पेश किया जाता है। भारत में वर्ष 1947 से केंद्रीय बजट आम जनता के हित के लिए केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किया जाता है। वर्ष 2017 से देश का यह बजट 1 फ़रवरी 2017 को पेश किया जाने लगा था। क्या आपको पता है कि पहला भारतीय बजट कब पेश किया गया? चलिए, इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि भारत का पहला बजट कब पेश किया गया?

जानिए भारत का पहला बजट कब पेश किया गया?

भारत का सबसे पहला बजट वर्ष 1860 में तत्कालीन वित्त मंत्री सर जेम्स विल्सन दवारा पेश किया गया था। वहीं स्वतंत्र भारत का सबसे पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी द्वारा पेश किया गया था। यह आज़ाद भारत का पहला बजट था। इस बजट का कुल व्यय (टोटल एक्सपेंडिचर) INR 197.39 करोड़ रखा गया था, जबकि इसका लक्षित बजट (टार्गेटेड बजट) INR 171.15 करोड़ था। इस बजट का 46% हिस्सा देश की डिफेंस के लिए रखा गया था जो INR 92.74 करोड़ था। बता दें कि यह एक अंतरिम बजट था। इस बजट को शाम 5 बजे पेश किया गया था।

भारत में बजट का जनक कौन है?

स्वतंत्रता से पहले भारत में बजट के जनक सर जेम्स विल्सन थे। वहीं स्वतंत्र भारत में बजट के जनक पूर्व वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी हैं। 17 अक्टूबर 1892 में ब्रिटिश इंडिया के मद्रास में जन्में आरके शनमुखम चेट्टी आज़ाद भारत के पहले वित्त मंत्री भी थे। ये वर्ष 1947 से वर्ष 1948 तक भारत के वित्त मंत्री रहे थे। आरके शनमुखम चेट्टी एक सफल वित्त मंत्री होने के साथ-साथ एक इकोनॉमिस्ट व राजनेता भी थे। शनमुखम चेट्टी जी देहांत 5 मई 1953 को स्वतंत्र भारत के मद्रास में हुआ था।

क्या होता है केंद्रीय बजट?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट, जिसे वार्षिक वित्तीय विवरण भी कहते हैं, यह तत्कालीन वर्ष के लिए सरकार की एक्सपेक्टेड टोटल बजट और प्राप्तियों (receipts) की जानकारी होती है। जिस वर्ष देश में लोकसभा चुनाव होते हैं उस वर्ष 2 केंद्रीय बजट पेश किए जाते हैं- अंतरिम और केंद्रीय बजट।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जानिए क्या है बजट और इसका महत्वअंतरिम बजट और पूर्ण बजट
हलवा सेरेमनी के साथ शुरू होता है केंद्रीय बजटबजट किस भाषा का शब्द है?
बजट से जुड़े 50 महत्वपूर्ण सवालभारत का केंद्रीय बजट क्या है
Budget का हिंदी अर्थ क्या है?

FAQs

भारत का पहला बजट कब पेश किया गया?

भारत का सबसे पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था।

भारत का सबसे पहला बजट किसके द्वारा पेश किया गया था?

भारत का सबसे पहला बजट पूर्व वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी द्वारा किया गया था। वह देश के पहले वित्त मंत्री भी थे।

भारत के पहले बजट में टोटल एक्सपेंडिचर कितना दर्शाया गया था?

भारत के पहले बजट में टोटल एक्सपेंडिचर INR 197.39 करोड़ था।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*