About Surya Namaskar : जानिए क्या है सूर्य नमस्कार और क्या है इसके फायदे

1 minute read
About Surya Namaskar

योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मददगार है। योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता और फोकस में ध्यान दिया जा सकता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है। योगासन, प्राणायाम, ध्यान और मुद्राओं का अभ्यास करके आप कई अद्भुत लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। योगासनों में सर्वश्रेष्ठ सूर्य नमस्कार को माना जाता है। सूर्य नमस्कार, योगासनों का एक क्रमिक समूह है जो सूर्य देवता को समर्पित है। यह 12 आसनों का एक क्रम है जो श्वास और गति के साथ तालमेल में किया जाता है। सूर्य नमस्कार (About Surya Namaskar in Hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

क्या है सूर्य नमस्कार ?

सूर्य नमस्कार ऐसा योगासन होता है जिसमें 12 चरणों में आठ तरह के आसन किए जाते हैं। इसमें हर एक आसान का अपना महत्व होता है। यह केवल 12 आसनों का समूह नहीं है, बल्कि यह पूर्ण स्वास्थ्य का द्वार है जो हर उम्र के लोगों के लिए सरल और प्रभावी है। नियमित सूर्य नमस्कार के अभ्यास से अनेक शारीरिक, मानसिक, लाभ प्राप्त होते हैं। यह लोगों को तनावमुक्त और खुश रहने में मदद करता है, जिससे एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण होता है।

कौन से हैं सूर्य नमस्कार के 12 आसन

सूर्य नमस्कार के 12 आसन इस प्रकार से है :

  1. प्रणामासन (या प्रार्थना मुद्रा)
  2. हस्तोत्तानासन
  3. हस्तपादासन
  4. अश्व संचालनासन
  5. दंडासन
  6. अष्टांग नमस्कार
  7. भुजंगासन
  8. अधोमुख श्वानासन
  9. अश्व संचालनासन
  10. हस्तपादासन
  11. हस्तोत्तानासन
  12. ताड़ासन

सूर्य नमस्कार के फायदे क्या है?

सूर्य नमस्कार शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम सूर्य नमस्कार के फायदे क्या है, ये जानेंगे।

मन की शांति

सूर्य नमस्कार करने से मन और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके जरिए आपकी मांसपेशियां सही प्रकार से काम करती है। इसके माध्यम से आप तनाव से मुक्त रहते है। यदि आप छात्र है तो योग आपके लिए वरदान है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में यह मददगार साबित होता है। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाना आसान रहता है। 

तन- मन का व्‍यायाम

सूर्य नमस्कार के जरिए आप अपने शरीर को भी तंदुरुस्त रख सकते है। साथ ही मन को साफ़ और मन में आते बुरे ख्यालों का इलाज़ भी योग करने से ठीक हो सकते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मश्तिष्क भी योग के अभ्यास से पूरा किया जा सकता है।

रोग से मुक्ति

अगर आप निरंतर योग करते हैं तो आप हमेशा निरोग रहेंगे। योग के जरिए आपका शरीर रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। योग की वजह से आप हमेशा निरोग रहते हैं। योग के निरंतर अभ्यास के बाद बीमारी को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।

वज़न का नियंत्रण

सूर्य नमस्कार के ज़रिए आपकी मांसपेशियाँ मजबूत रहती हैं और शरीर तंदुरुस्त रहता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल

सूर्य नमस्कार से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी काफी तद तक कंट्रोल कर सकते हैं और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटा सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध
योग पर निबंधयोग क्या है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण योगासन क्या है और योगासन के प्रकार
योगाभ्यास से मिलेंगे यह सभी लाभयोग दिवस कोट्स
21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवसयोग पर स्लोगन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं सूर्य नमस्कार और इसके फायदे
योग का महत्वयोग दिवस क्यों मनाया जाता है
योग दिवस के अवसर पर भेजें ये संदेशयोग की महिमा बताती कविताएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित प्रश्न-उत्तर

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको About Surya Namaskar in Hindi के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*