Today’s Current Affairs in Hindi | 21 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

21 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में पैरालंपिक एथलीट ‘मार्क धमोई’ ने ‘वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023’ में गोल्ड मेडल जीता है। 
  2. हाल ही में ICC की ODI रैंकिंग में ‘मोहम्मद सिराज’ शीर्ष गेंदबाज बने है।
  3. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार ने 29 जून को ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ घोषित किया है।
  4. हाल ही में ‘पेरू’ देश की सरकार ने 544 जिलों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है।
  5. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय कंपनी ‘Adidas’ ने आगामी ICC विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी तैयार की है।
  6. हाल ही में स्टार क्रिकेटर ‘दीपक चहर’ ने अपना नया स्पोर्ट्स ब्रैंड डी नाइट लॉन्च किया है।
  7. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ की शुरुआत की है।
  8. हाल ही में ISSF वर्ल्ड कप 2023 रियो डी जेनेरियो में भारत ने कुल 2 पदक जीते हैं।
  9. हाल ही में न्यूयोर्क, अमेरिका में सयुंक्त राष्ट्र महासभा के ‘78वें सत्र’ का आयोजन किया जा रहा है। 
  10. हाल ही में ओडिशा राज्य में ‘नुआखाई जुहार त्यौहार’ मनाया गया है।
  11. हाल ही में गुजरात राज्य में बेहद दुर्लभ ‘वैनेडियम घातु’ पाया गया है।
  12. हाल ही में नई दिल्ली में ‘वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन’ का 14वां संस्करण शुरू हुआ है।
  13. हाल ही में ‘कर्नाटक’ राज्य सरकार ने 21 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के लिए हुक्का और तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया है।
  14. हाल ही में मुंबई में ‘वर्ल्ड स्पाइस कॉंग्रेस’ का 14वां संस्करण शुरू हुआ है।
  15. हाल ही में कोटा, राजस्थान भारत की पहली ‘ट्राफिक लाइट फ्री सिटी’ बनी है।
  16. हाल ही में संसद की नयी इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया है। 
  17. हाल ही में नई दिल्ली में ‘रक्षा और विज्ञान’ पर भारत और मलेशिया देश के बीच 10वीं बैठक आयोजित की गई है।
  18. हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रसार भारती’ के साथ एमओयू साइन किया है।
  19. हाल ही में ‘धनंजय जोशी’ को दूरसंचार उधोग निकाय के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (DIPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  20. हाल ही में तीन साल बाद दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ‘गांधी वॉक’ के 35वें संस्करण का आयोजन फिर से शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi (21 सितंबर का इतिहास) – अमेरिका ने लीबिया से हटाया था आर्थिक प्रतिबंध

21 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ’19वें एशियाई गेम्स 2023′ का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) जर्मनी 
(D) जापान
उत्तर- (B) चीन 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘अडॉप्ट ए स्कूल’ के कार्यान्वयन का आदेश जारी किया है?

(A) महाराष्ट्र 
(B) गुजरात 
(C) ओडिशा
(D) तमिलनाडु
उत्तर- (A) महाराष्ट्र 

3. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री को सिंगापुर की शीर्ष फेलोशिप ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) राजस्थान 
(C) असम 
(D) मेघालय
उत्तर- (C) असम 

4. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कहाँ ‘मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क’ (MMLP) विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(A) नई दिल्ली 
(B) बेंगलुरु 
(C) पुणे 
(D) जयपुर
उत्तर- (B) बेंगलुरु 

5. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश के शीर्ष ‘राजनयिक’ को निष्काषित किया है?

(A) कनाडा 
(B) फिनलैंड
(C) फ़्रांस
(D) यूक्रेन 
उत्तर- (A) कनाडा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*