Today’s Current Affairs in Hindi | 16 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 16 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 16 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

16 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री ‘थर्मन शनमुगरत्नम’ ने सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
  2. हाल ही में महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में ‘मारबत उत्सव’ मनाया जा रहा है।
  3. हाल ही में 15 सितंबर को ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ मनाया गया है।
  4. हाल ही में नार्वे फ़िल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को ‘डुओ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  5. हाल ही में भारत ‘स्वीकृत इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी’ (OIML) सर्टिफिकेट जारी करने वाला दुनिया का 13वां देश बना है।
  6. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी ने जयपुर में ‘बांध सुरक्षा’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
  7. हाल ही में इस बार 04 दिसंबर को महाराष्ट्र के कोंकण तट पर स्थित ‘सिंधुदुर्ग किले’ में नौसेना दिवस मनाया जाएगा।
  8. हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने आंध्र प्रदेश राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ‘मंडली बुद्ध प्रसाद’ को गाडीचेरला पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  9. हाल ही में ‘रजनीश कुमार’ मास्टर कार्ड इंडिया के नए अध्यक्ष बने है। 
  10. हाल ही में उतर प्रदेश के वाराणसी में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन किया गया है।
  11. हाल ही में ‘ओबैदुल हसन’ को बांग्लादेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  12. हाल ही में मशहूर अभिनेता ‘रियो कपाडिया’ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  13. हाल ही में लुब्रिकेंट ब्रांड Mobil ने अभिनेता ‘ऋतिक रोशन’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  14. हाल ही में गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘गृह आधार योजना’ शुरू की है।
  15. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य सरकार भाषा संवर्धन के लिए ‘संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का आयोजन कर रही है।
  16. हाल ही में हरियाणा राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ पेश करने का निर्णय लिया है।
  17. हाल ही में ‘पश्चिम बंगाल सरकार’ फुटबॉल के विकास के लिए स्पेन के ला लीगा क्लब के साथ समझौता किया है।
  18. हाल ही में ओडिशा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना’ का शुभारंभ किया है।
  19. हाल ही में पंजाब राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में ‘सारागढ़ी स्मारक’ की आधारशिला रखी है।
  20. हाल ही में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल’ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 16 September – भेल के कर्मचारियों को दिया गया था विश्वकर्मा पुरस्कार, जानें आज का इतिहास

16 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किस राज्य की विधानसभा में ‘डिजिटल हाउस’ का उद्घाटन किया है?

(A) मध्य प्रदेश 

(B) गुजरात 

(C) ओडिशा 

(D) राजस्थान  

उत्तर- (B) गुजरात 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ मुहिम की शुरुआत की है?

(A) पंजाब 

(B) हरियाणा 

(C) उत्तर प्रदेश 

(D) पश्चिम बंगाल 

उत्तर- (A) पंजाब 

3. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने ‘सरपंच संवाद मोबाइल ऐप’ का अनावरण किया है?

(A) मेघालय 

(B) त्रिपुरा 

(C) मिजोरम 

(D) असम 

उत्तर- (D) असम 

4. हाल ही में किस IIT के शोधकर्ताओं ने ‘फार्मास्युटिकल और खाद्य उत्पाद’ विकसित किए है?

(A) IIT दिल्ली 

(B) IIT बॉम्बे 

(C) IIT गुवाहाटी 

(D) IIT मद्रास 

उत्तर- (C) IIT गुवाहाटी 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने संपति संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए ‘गिफ्ट डीडी योजना’ शुरू की है?

(A) उत्तर प्रदेश 

(B) पश्चिम बंगाल 

(C) मणिपुर 

(D) राजस्थान 

उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*