Today’s Current Affairs in Hindi | 15 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 15 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड’ (CBSE) का ऑफिस स्थापित किया जाएगा।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में ‘भारत मार्ट’ का शिलान्यास किया है।
  3. प्रथम ‘डिजिटल इंडिया फ्यूचरस्किल्स शिखर सम्मेलन 2024′ का आयोजन गुवाहाटी में किया गया है।
  4. बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर’ का उद्घाटन अबू धाबी में किया गया है।
  5. असम के ‘काजी नेमू’ फल को राज्य के राजकीय फल के रूप में मान्यता दी गई है। 
  6. AI को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ‘फॉल्कन फाउंडेशन’ की शुरुआत की है।
  7. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ‘शामर जोसेफ’ को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जनवरी 2024) चुना गया है।
  8. संतोष ट्रॉफी 2024′ का आयोजन अरूणाचल प्रदेश राज्य में किया जाएगा।
  9. कोयला मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  10. AFC एशिया कप 2023 का खिताब ‘क़तर’ देश ने जीता है।
  11. RBI के केंद्रीय निदेशक बोर्ड की 606वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है।
  12. ओडिशा राज्य सरकार ने ‘स्वयं’ (SWAYAM) योजना लॉन्च की है।
  13. लेबनानी न्यायाधीश ‘नवाफ़ सलाम’ को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
  14. APAAR पर राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
  15. हाल ही में त्रिनिदाद और टोबैगो देश में आपातकाल की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें – 1967 में आज ही के दिन भारत में हुए थे चौथी लोकसभा के लिए चुनाव

15 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. ‘गुप्तेश्वर वन’ को किस राज्य का चौथा जैव विविधता-विरासत स्थल घोषित किया गया है?

(A) ओडिशा
(B) त्रिपुरा
(C) मेघालय
(D) नागालैंड
उत्तर- ओडिशा

2. 20 लाख करोड़ का मार्केट कैपिटलाइजेशन पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी कौन बनी है?

(A) टाटा स्टील
(B) इंफोसिस
(C) रिलायंस इंडस्ट्रीज
(D) अदाणी ग्रुप
उत्तर- रिलायंस इंडस्ट्रीज

3. ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) के 72वें अध्यक्ष कौन बने हैं?

(A) इंद्रजीत सिंह
(B) रणजीत कुमार अग्रवाल
(C) शांतनु झा
(D) दलजीत सिंह
उत्तर- रणजीत कुमार अग्रवाल

4. ’36वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला’ कहाँ आयोजित किया गया है?

(A) चंडीगढ़
(B) पटना
(C) इंदौर
(D) हैदराबाद
उत्तर- हैदराबाद

5. किसे प्रतिष्ठित ‘केपीपी नांबियार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(A) डॉ. के. सिवन
(B) एस. सोमनाथ
(C) वी.आर.ललिताम्बिका
(D) ऋतु करिधाल
उत्तर- एस. सोमनाथ

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*