Today’s Current Affairs in Hindi | 05 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 05 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 05 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

05 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में ‘जोरम पीपुल्स मूवमेंट’ (ZPM) पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। 
  2. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) पहला ‘एक्स-रे पोलारिमीटर उपग्रह’ लॉन्च करेगा।
  3. हाल ही में ‘वैशाली रमेशबाबू’ भारत की 84वीं ग्रैंडमास्टर बनीं है।
  4. हाल ही में नई दिल्ली में ‘इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023’ (IIGF-23) का आयोजन किया गया है।
  5. हाल ही में 04 दिसंबर को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में भारतीय स्टार लॉन्ग जम्पर खिलाड़ी ‘मुरली श्रीशंकर’ को ‘मिमी जॉर्ज’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  7. हाल ही में ‘IIT रोपड़’ में समृद्धि कॉन्क्लेव नामक डीपटेक स्टार्टअप प्रोत्साहन अभियान शुरू किया गया है।
  8. हाल ही में IFS ऑफिसर ‘कंचन देवी’ को ‘इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन’ (ICFRE) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। 
  9. हाल ही में भारत ने ‘वेनेजुएला’ देश से कच्चे तेल का आयात फिर से शुरू किया है।
  10. हाल ही में ‘चंद्रशेखर राव’ को ‘बंधन बैंक’ का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
  11. हाल ही में दुनिया के पहले ‘पोर्टेबल अस्पताल’ का उद्घाटन गुरूग्राम, हरियाणा में किया गया है।
  12. हाल ही में तेलंगाना राज्य सरकार ने ‘रवि गुप्ता’ को नया DGP नियुक्त किया है।
  13. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में स्थित राजकोट किले में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की प्रतिमा का अनावरण किया है।
  14. हाल ही में ऑस्ट्रिया के विएना में ‘91वीं इंटरपोल महासभा’ का आयोजन किया गया है। 
  15. हाल ही में जयपुर में भारतीय सेना की ’71वीं इंटर सर्विस गोल्फ चैंपियनशिप 2023-24′ संपन्न हुई है।

यह भी पढ़ें – 1989 में आज ही के दिन पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे मुलायम सिंह यादव

05 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारत ने किस देश से ’75 भारतीय सैनिकों’ को वापस बुलाने का निर्णय लिया है?

(A) बांग्लादेश 
(B) मालदीव 
(C) इंडोनेशिया 
(D) श्रीलंका 
उतर- (B) मालदीव 

2. हाल ही में कहाँ ‘एक्सपो 2023 वर्ल्ड फेयर’ का आयोजन किया जाएगा?

(A) रियाद 
(B) मॉस्को 
(C) सैंटियागो
(D) कोलंबो 
उतर- (A) रियाद 

3. हाल ही में कहाँ वार्षिक पुस्तक मेला ‘पुस्तकायन’ 2023 का शुभारंभ किया गया है?

(A) जयपुर 
(B) पटना 
(C) कोच्चि 
(D) नई दिल्ली 
उतर- (D) नई दिल्ली 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘मेटा’ (Meta) के साथ समझौता किया है?

(A) तमिलनाडु 
(B) आंध्र प्रदेश 
(C) कर्नाटक 
(D) केरल 
उतर- (C) कर्नाटक 

5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ COP28 के दौरान ‘LEADIT 2.0’ (लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन) पोर्टल लॉन्च किया है?

(A) नई दिल्ली 
(B) दुबई 
(C) बीजिंग 
(D) सिंगापुर 
उतर- (B) दुबई 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*