Today School Assembly News Headlines (9 August) : स्कूल असेंबली के लिए 9 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (9 August)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (9 August) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (9 August)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (9 August) इस प्रकार हैंः

  • भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो इस स्वतंत्रता दिवस पर SSLV के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च करेगा।
  • सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी योगदान को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की घोषणा की है।
  • IMD ने इस सप्ताह पूरे देश में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
  • सरकार ने NEET-PG 2024 पेपर लीक के दावों को खारिज किया।
  • चुनाव आयोग (ECI) ने 9 राज्यों में 12 राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 9-10 अगस्त को राजस्थान का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • BITS पिलानी ने हैदराबाद कैंपस में राष्ट्रीय सुरक्षा में अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए नया केंद्र शुरू किया।
  • आईपी यूनिवर्सिटी 19 यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर स्वीकार करेगी।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CSAS UG phase 2 च्वाइस भरने की समय सीमा बढ़ाई, प्रदर्शन आधारित कोर्स के लिए ट्रायल 12 अगस्त को।
  • जामिया मिलिया इस्लामिया ने कौशल आधारित अल्पकालिक कोर्स के लिए प्रवेश शुरू किया।
  • छत्तीसगढ़ NEET MDS 2024 काउंसलिंग : राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है।
  • बिहार के भागलपुर की सृष्टि चिरानिया को एनआईटी जमशेदपुर में अमेरिकी कंपनी द्वारा सालाना INR 1.23 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • RBI ने लगातार 9वीं बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा।
  • पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 8 अगस्त 2024 को निधन हो गया।
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कोविड के बाद कश्मीर में पर्यटन बढ़ा है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने पांच लाख रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए लॉजिस्टिक नीति को मंजूरी दी।
  • सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुराने यूबीजीएल शेल को निष्क्रिय किया।
  • बिहार के नवादा जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत।
  • 12-13 अगस्त को हरियाणा का दौरा करेंगे चुनाव आयोग के सदस्य।
  • बांग्लादेश में अशांति के बीच बीएसएफ डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा की।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ईरानी और लेबनानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए अपने शेड्यूल में संशोधन कर रही हैं।
  • ट्यूनीशियाई प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त किया गया।
  • नेपाल सरकार ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया।
  • बांग्लादेश की अंतरिम सरकार 8 अगस्त को शपथ लेगी : सेना प्रमुख।
  • भारी बारिश के कारण नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • भारत ने दूसरी बार CAVA महिला वॉलीबॉल नेशनल लीग जीती।
  • पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास की घोषणा की।
  • श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराकर वनडे सीरीज़ 2-0 से जीती।
  • WFI ने विनेश की अयोग्यता की समीक्षा की मांग की : पीटी. उषा।
  • डबल ओलंपिक पदक विजेता और स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर भारत लौटीं।
  • यूएसए के धावक नोहा लाइल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

9 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 1996 में 9 अगस्त के दिन ही भारतीय महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया था।
  • 1973 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने मार्स-07 का प्रक्षेपण किया था।
  • 1971 में 9 अगस्त को ही भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • 1971 में आज ही के दिन भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1965 में 9 अगस्त को ही सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
  • 1963 में आज ही के दिन रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना था।
  • 1945 में 9 अगस्त को ही अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया था।
  • 1942 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की थी।
  • 1933 में आज ही के दिन आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार और पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1909 में 9 अगस्त के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ था।
  • 1892 में आज ही के दिन विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म हुआ था।
  • 1893 में 9 अगस्त के दिन ही उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ था।
  • 2016 में आज ही के दिन अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन हुआ था।
  • 2002 में 9 अगस्त के दिन ही प्रसिद्ध कथावाचक और हिंदी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ था

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

एक हज़ार मील सफलता की यात्रा की शुरुआत भी एक कदम से ही होती है– लाओ त्सू (Lao Tzu).

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 01 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (9 August) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*