CTET December 2023 Application Form: CTET दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए जारी हुई परीक्षा की तारिख, जानिए कैसे करें आवेदन?

1 minute read
CTET December 2023 Application Form

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) द्वारा CTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों की भर्ती करना होता है। जो उम्मीदवार CTET 2023 के दिसंबर सत्र में आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए CBSE ने 3 नवंबर 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की घोषणा कर दी है। इस एग्जाम अपडेट के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार CTET December 2023 Application Form कैसे भरें, की जानकारी को आसान भाषा में समझ पाएंगे। CTET से जुड़ी संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस अपडेट को अंत तक पढ़ें।

परीक्षा का नामसेंट्रल टीचर्स एलिजिबिल्टी टेस्ट (CTET)
परीक्षा के आयोजनकर्ता सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा की घोषणा की तिथि3 नवंबर 2023 
परीक्षा के आयोजन की तिथि21 जनवरी 2024
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/ 

CTET से संबंधित संपूर्ण जानकारी

CTET 2023 के दिसंबर सत्र की परीक्षा के आयोजन की घोषणा, CBSE द्वारा 3 नवंबर, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की गई थी। इस घोषणा के बाद उम्मीदवारों में उत्साह की लहर को महसूस किया जा सकता है, CTET दिसंबर 2023-24 परीक्षा की तिथि के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जायेगा। यह परीक्षा एक ऑफलाइन मोड परीक्षा होगी।

CTET December 2023 Application Form

CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर परीक्षा सत्र की घोषणा के बाद आपके मन में पहला प्रश्न यही होगा कि इसके लिए आवेदन कैसे करें, जिसका जवाब आपको इस अपडेट में मिलेगा। CTET December 2023 Application Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं;

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर क्लिक करें।
  • CTET 2023 के लिए होमपेज पर दिखाई दे रहे “कैंडिडेट एक्टिविटी” में “अप्लाई फॉर CTET Jan 2024 पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर अगला पेज खुलते ही पहले अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपनी शिक्षा से संबंधित तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी का विवरण दर्ज करें और अपने CTET पंजीकरण फॉर्म 2023 को सावधानी पूर्वक भरें।
  • अब आपके द्वारा स्कैन किए गए दस्तावेज़ जैसे फोटो और हस्ताक्षर आदि को सही से अपलोड करें।
  • अगला स्टेप आपके द्वारा CTET के आवेदन शुल्क का भुगतान करने का होता है, जिसको करने के बाद आप अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अपने सबमिट किये गए फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट करवा कर अपने पास सुरक्षित रखें।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*