Today School Assembly News Headlines (18 July) : स्कूल असेंबली के लिए 18 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (18 July) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (18 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (18 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (18 July) इस प्रकार हैंः

  • सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि के लिए मेक इन इंडिया की सफलता की कहानी की सराहना की।
  • राष्ट्रपति के भाषण का संकलन 18 जुलाई 2024 दिल्ली में जारी किया जाएगा।
  • सरकार ने नीति आयोग की संरचना में संशोधन किया।
  • 13,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री अमरनाथ गुफा में दर्शन किए, 3,740 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था बालटाल और पहलगाम बेस कैंप की ओर पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ।
  • कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा है और किसान इसकी रीढ़ हैं: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह।
  • भारतीय नौसेना ने अपनी प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, THINQ2024 शुरू की।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषा अध्ययन सामग्री पर जोर दिया।
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए स्व-नामांकन (Self-Nominations) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
  • महाराष्ट्र राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने के लिए ‘महाराष्ट्र स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट 2024’ पेश किया है।
  • ‘जम्मू कश्मीर रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण’ ने 16 जुलाई 2024 को अपना आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • Rajasthan Pre-DElEd Result Out : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा (BSTC Pre D.El.Ed Entrance Exam 2024) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
  • JoSAA Counseling 2024 Round 5 : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया है।
  • FMGE जून 2024 सत्र के रिजल्ट घोषित, 80 प्रतिशत छात्र पासिंग मार्क्स हासिल करने में असफल रहे।
  • गुजरात सरकार ने 13 GMERS मेडिकल कॉलेजों में MBBS की फीस घटाई।
  • WBJEE काउंसलिंग 2024: रजिस्ट्रेशन की तारीख 21 जुलाई 2024 तक बढ़ाई गई, wbjeeb.nic.in पर च्वाइस फिलिंग शुरू।
  • दिल्ली के स्कूलों में EWS और स्पेशल नीड्स चिल्ड्रेन के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
  • JNVST Class 6 Admission 2025 : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 17 जुलाई 2024 को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना: आईएमडी।
  • मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘रेड ड्राइव’ के दौरान सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त।
  • राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद के टीएचएसटीआई में प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा का उद्घाटन किया।
  • गुजरात कैबिनेट ने अपने मेडिकल कॉलेजों में फीस में कटौती का फैसला किया।
  • केरल में भारी बारिश जारी, 8 जिलों में 17 जुलाई को एकेडमिक इंस्टिट्यूट्स बंद।
  • तेलंगाना 18 जुलाई 2024 से फसल ऋण माफी लागू करेगा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्रियों डॉ. नवीन रामगुलाम और पॉल बेरेंजर से मुलाकात की।
  • भारत ने मॉरीशस को अपना निरंतर समर्थन दोहराया; विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्वीप राष्ट्र के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान तट के पास तेल टैंकर के पलटने के बाद 16 चालक दल के सदस्यों में से 13 भारतीय लापता; खोज और बचाव अभियान जारी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • भारत के सुमित नागल का सामना स्वीडिश ओपन टेनिस में मारियानो नवोन से होगा।
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए कोलंबो पहुंची।
  • स्वीडिश ओपन के पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सुमित नागल।
  • पहली भारतीय नौसेना हाफ मैराथन 2 फरवरी 2025 को दोबारा निर्धारित हुई है।
  • स्वीडिश ओपन: भारत के सुमित नागल का मुकाबला स्वीडन के इलियास यमेर से होगा।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

18 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2002 में आज ही के दिन डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • 2000 में 18 जुलाई को ही रातू जोसेफा इलोइलो ने फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
  • 1994 में आज ही के दिन ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती थी।
  • 1985 में 18 जुलाई को ही सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1980 में आज ही के दिन पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ था।
  • 1977 में 18 जुलाई को ही वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
  • 1955 में आज ही के दिन परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया था।
  • 1951 में 18 जुलाई को ही उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया था।
  • 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई थी।
  • 1927 में आज ही के दिन गजल सम्राट मेहदी हसन का जन्म हुआ था।
  • 1946 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार राजेश जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 18 जुलाई के दिन ही अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ था। 
  • 1918 में 18 जुलाई को ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
  • 1861 में आज ही के दिन भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 2017 में आज ही के दिन सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, कहानीकार, उपन्यासकार और सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन हुआ।
  • 2016 में 18 जुलाई के दिन हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ था।
  • 1999 में आज ही के दिन विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन हुआ था।
  • 1998 में 18 जुलाई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- Today’s News in English: Check out the School Assembly News Headlines for 18 July 2024

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

शिक्षा अचानक से प्राप्त नहीं की जा सकती, इसे उत्साह और परिश्रम के द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए– अबीगैल एडम्स।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (18 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*