Today School Assembly News Headlines (14 July) : स्कूल असेंबली के लिए 14 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (14 July) (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (14 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (14 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (14 July) इस प्रकार हैंः

  • भारत गोवा में प्रथम विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • पीएम मोदी मुंबई में INR 29 हजार करोड़ से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
  • वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह INR 6 लाख 45 हजार करोड़ से अधिक पहुंचा।
  • MoPSW मंगलवार को राज्य समुद्री और जलमार्ग परिवहन समितियों की बैठक की मेजबानी करेगा।
  • आईआईटी दिल्ली और प्रसार भारती दिल्ली में दो दिवसीय रोबोट प्रतियोगिता ‘डीडी-रोबोकॉन’ इंडिया 2024 की मेजबानी करेंगे।
  • स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की।
  • पीएम मोदी ने आर्थिक और सामाजिक विकास के इंजन के रूप में बिम्सटेक की भूमिका पर जोर दिया।
  • केंद्र सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई 2024 से शुरू होंगे।
  • NEET UG 2024 काउंसलिंग जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी।
  • XAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी।
  • JKBOSE कक्षा 11 का रिजल्ट जल्द ही आने की संभावना है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने UG रूसी भाषा कार्यक्रम शुरू किया, दोहरी डिग्री को मंजूरी दी।
  • IIT रुड़की ने GATE 2025 की घोषणा की, फरवरी में परीक्षाएं होंगी।
  • IIT Kharagpur Scholarships : UG और PG छात्रों को IIT खड़गपुर द्वारा प्रदान की जाएगी स्कॉलरशिप।
  • स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय भौतिकी के लिए 6,000 पाउंड की मास्टर्स छात्रवृत्ति प्रदान करता है।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IITK) ने हर वर्ष योग्य और पात्र छात्रों को स्काॅलरशिप देने की घोषणा की है।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • लद्दाख: भारतीय सेना ने सेना के हथियारों और उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया।
  • हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में 3 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी।
  • जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्राचीन मंदिर 34 साल बाद फिर से खुले।
  • हिमाचल प्रदेश में 3 विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू।
  • महाराष्ट्र: विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायत में रिक्त पदों के लिए 11 अगस्त 2024 को मतदान होगा।
  • मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू।
  • तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की, एससीसीएल नैनी परियोजना के लिए सहयोग मांगा।
  • अमरनाथ यात्रा: 4669 तीर्थयात्री जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना हुए।
  • सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने के लिए त्रिपुरा और असम के लिए सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रहे।
  • नेपाल: भूस्खलन में बही 2 यात्री बसों के लिए खोज अभियान फिर से शुरू हुआ।
  • लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतानास नौसेदा ने दूसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए शपथ ली।
  • गाजा: इजरायल के खिलाफ 7 अक्टूबर को हुए हमले में शामिल वरिष्ठ हमास कमांडर, हाल ही में इजरायली हवाई हमले में मारा गया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में इस साल की पहली छमाही में 15 जलवायु आपदाएं आईं, जिनमें से प्रत्येक में एक बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • यूरो कप 2024 के फाइनल में स्पेन और इंग्लैंड की भिड़ंत।
  • फुटबॉल: यूरो कप का फाइनल मैच स्पेन और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
  • विंबलडन टेनिस: सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी महिला एकल फाइनल में 31वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा से भिड़ेंगी।
  • टेनिस: भारत के एन. श्रीराम बालाजी और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार ब्राउनश्वेग चैलेंज में पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे।
  • शूटर सबीरा हारिस ने इटली में शॉटगन जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता।
  • गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर विंबलडन फाइनल में वापसी की।
  • आठ देशों का महिला टी20 एशिया कप 19 जुलाई को श्रीलंका के दांबुला में शुरू होगा।
  • स्पेन और इंग्लैंड यूरो कप 2024 के फाइनल में भिड़ेंगे।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

14 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2007 में 14 जुलाई को ही फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 2003 में आज ही के दिन रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 1987 में 14 जुलाई को ही ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ था।
  • 1979 में आज ही के दन अमेरिका ने अपना न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1976 में 14 जुलाई को ही अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया था।
  • 1969 में आज ही के दिन जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर होने से 85 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1965 में 14 जुलाई को ही मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की तस्वीरें लीं थी।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरुआत हुई थी।
  • 1927 में 14 जुलाई को ही हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी।
  • 1945 में आज ही के दिन टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।
  • 1942 में 14 जुलाई के दिन ही 9वीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म हुआ था।
  • 1902 में 14 जुलाई के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 2003 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

सीखने के लिए जुनून पैदा कीजिये, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप कभी भी आगे बढ़ने से नहीं घबराएंगे- एंथोनी जे डी एंजेलो।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (14 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*