26 मार्च का इतिहास (26 March Ka Itihas) – 1907 में आज ही के दिन ‘छायावादी युग’ के चार स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का हुआ था जन्म

1 minute read
26 मार्च का इतिहास (26 March Ka Itihas)

देश और दुनिया में 26 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 26 मार्च का इतिहास (26 March Ka Itihas) जानेंगे। 

26 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1907 में आज ही के दिन हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म हुआ था। महादेवी वर्मा एक भारतीय हिन्दी भाषा की कवयित्री, निबंधकार, रेखाचित्र कथाकार और हिन्दी साहित्य की प्रख्यात हस्ती हैं। वह उन कवियों में से एक थीं जिन्होंने भारत के व्यापक समाज के लिए काम किया। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

26 मार्च का इतिहास (26 March Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 1979 में आज ही के दिन मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर साइन हुए थे।
  • 1973 में 26 मार्च के दिन ही उत्तराखंड में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए पर्यावरण-रक्षा का आंदोलन किया था जिसे चिपको आंदोलन कहा जाता है।
  • 1973 में आज ही के दिन लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया था।
  • 1972 में 26 मार्च के दिन ही भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
  • 1971 में आज ही के दिन शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया था और इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
  • 1953 में 26 मार्च के दिन ही डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की थी।
  • 1934 में आज ही के दिन ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ था।
  • 1917 में 26 मार्च के दिन हुए गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध में ब्रिटेन जीता था।
  • 1780 में आज ही के दिन ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

26 मार्च का इतिहास (26 March Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1893 में आज ही के दिन बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ था।

26 मार्च को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ अनिल बिस्वास का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मार्च का इतिहास2 मार्च का इतिहास
3 मार्च का इतिहास4 मार्च का इतिहास
5 मार्च का इतिहास6 मार्च का इतिहास
7 मार्च का इतिहास8 मार्च का इतिहास
9 मार्च का इतिहास10 मार्च का इतिहास
11 मार्च का इतिहास12 मार्च का इतिहास
13 मार्च का इतिहास14 मार्च का इतिहास
15 मार्च का इतिहास16 मार्च का इतिहास
17 मार्च का इतिहास18 मार्च का इतिहास
19 मार्च का इतिहास20 मार्च का इतिहास
21 मार्च का इतिहास22 मार्च का इतिहास
23 मार्च का इतिहास24 मार्च का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 26 मार्च का इतिहास (26 March Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*