Today History in Hindi| 14 May- किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में पहली बार भरी थी उड़ान, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। 1992 में आज ही के दिन भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर प्रतिबंध लगा दिया था। 1908 में आज ही के दिन पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी थी। 

14 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1999 में आज ही के दिन सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई थी। 2010 में 14 मई को ही भारत और रूस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए थे। Today History in Hindi| 14 May- में हम 14 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 14 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1610 में 14 मई को ही फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुइस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे थे।
  • 1702 में आज ही के दिन इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1811 में आज ही के दिन पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ था।
  • 1878 में 14 मई को ही पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण कराया था।
  • 1883 में आज ही के दिन प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ था।
  • 1892 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन क्रोएशिया के राष्ट्रपति फांजो टडमैन का जन्म हुआ था।
  • 1923 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया था।
  • 1948 में आजी ही के दिन इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1963 में आज ही के दिन कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना था।
  • 1973 में 14 मई को ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।
  • 1981 में आज ही के दिन नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लाॅंच किया था।
  • 1999 में 14 मई को ही सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई थी।
  • 2010 में आज ही के दिन भारत और रूस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए थे। 
  • 2010 में आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ था।
  • 2013 में 14 मई को ही ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 14 May में आपको 14 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*