Today History in Hindi | 19 July – 14 बड़ी बैंकों का हुआ था राष्ट्रीयकरण, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 19 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1969 में आज ही के दिन भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। 1976 में 19 जुलाई को ही नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया था।

19 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1814 में आज ही के दिन रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म हुआ था। 1827 में 19 जुलाई को ही स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म हुआ था। Today History in Hindi| 19 July में हम 19 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 19 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2008 में आज ही के दिन अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइल का टेस्ट किया था।
  • 2006 लेबनान में आज ही के दिन इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए थे।
  • 2005 में 19 जुलाई को ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • 2001 में 19 जुलाई को ही नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1976 में आज ही के दिन नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया था।
  • 1974 में 19 जुलाई को ही क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया था।
  • 1969 में आज ही के दिन भारत सरकार ने देश के 14 बड़ी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 1940 में 19 जुलाई को ही अडॉल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मर्समपण करने का आदेश दिया था।
  • 1900 में आज ही के दिन फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
  • 1870 में 19 जुलाई को ही फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।
  • 1848 में आज ही के दिन पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया था।
  • 1836 में 19 जुलाई को ही चार्ल्स डार्विन मैक्सिको के असेनसियान शहर पहुंचे थे।
  • 1763 में आज ही के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने हरा दिया था। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 


हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 19 July में आपको 19 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*