Today History in Hindi | 28 April- जानें क्या हैं देश और दुनिया में आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास (11)

देश और दुनिया के इतिहास में 28 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2020 में अप्रैल का ही महीना था, जब चारों और कोरोना को लेकर दहशत का माहौल था। 28 अप्रैल 2020 को भारत में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 937 तक पहुंच गई थी।

28 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 28 अप्रैल 1986 को जब सोवियत संघ ने यह स्वीकार किया कि 2 दिन पहले यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु विकीरण हुआ था। सन 1914 में आज ही के दिन अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मृत्यु हो गई थी। Today History in Hindi| 28 April- में हम 28 अप्रैल की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 28 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1740 में आज ही के दिन मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था।
  • 1910 में 28 अप्रैल को इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम वाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।
  • 1932 में इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की थी।
  • 1935 में रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई थी।
  • 1937 में इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म हुआ था।
  • 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।
  • 1986 में आज ही के दिन युक्रेन के चेरनोबिल में हुए परमाणु दुर्घटना के दो दिन के बाद सोवियत संघ ने हादसे की बात मानी थी।
  • 1999 में आज ही के दिन अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा की थी।
  • 2001 में पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ था।
  • 2001 में आज ही के दिन अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने थे। 
  • 2003 में 28 अप्रैल को ही दुनियाभर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। 
  • 2003 में ऐपल कंपनी ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की थी।
  • 2007 में श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।
  • 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 28 April- में आपको 28 अप्रैल के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*