3 जनवरी का इतिहास (3 January Ka Itihas) – 1621 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने की थी दूरबीन की खोज 

1 minute read
3 जनवरी का इतिहास (3 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 3 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 3 जनवरी का इतिहास (3 January Ka Itihas) जानेंगे।

3 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1621 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने दूरबीन की खोज की थी। 1894 में 3 जनवरी को ही रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया था। 1901 में आज ही के दिन शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

3 जनवरी का इतिहास (3 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की थी।
  • 1997 में 3 जनवरी के दिन ही इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1993 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा ‘स्टार्ट द्वितीय’ संधि पर साइन किए गए थे। 
  • 1991 में 3 जनवरी के दिन ही इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोल दिया था।
  • 1968 में आज ही के दिन भारत के पहले मौसम विज्ञान राकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1959 में 3 जनवरी के दिन ही अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया था।
  • 1943 में आज ही के दिन टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया था।
  • 1929 में 3 जनवरी के दिन ही महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले थे।
  • 1920 में आज ही के दिन तुर्की और आर्मिनिया के बीच शांति संधि हुई थी।
  • 1920 में 3 जनवरी के दिन ही अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ था।
  • 1911 में आज ही के दिन अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ था।
  • 1901 में 3 जनवरी के दिन ही शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला था।
  • 1894 में आज ही के दिन रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया था।
  • 1621 में 3 जनवरी के दिन ही महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने दूरबीन की खोज की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

3 जनवरी का इतिहास (3 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1915 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का जन्म हुआ था।
  • 1903 में 3 जनवरी के दिन ही भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1977 में आज ही के दिन मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का जन्म हुआ था।
  • 1941 में 3 जनवरी के दिन ही बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का जन्म हुआ था।
  • 1938 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जसवंत सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 3 जनवरी के दिन ही ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म हुआ था।
  • 1831 में आज ही के दिन सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक और कवयित्री सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था।

3 जनवरी को हुए निधन

  • 2005 में आज ही के दिन भारतीय सरकारी अधिकारी जे एन दीक्षित का निधन हुआ था।
  • 2002 में 3 जनवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ था।
  • 1979 में 3 जनवरी के दिन ही शोधकर्मी और समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
  • 1972 में आज ही के दिन लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 2 जनवरी का इतिहास (2 January Ka Itihas) – 1954 में आज ही के दिन हुई थी ‘भारत रत्‍न’ पुरस्कार देने की शुरुआत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 3 जनवरी का इतिहास (3 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*