Today History in Hindi| 27 May- आज ही के दिन कॉपीराइट विधेयक को दी गई थी मंजूरी, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 27 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 27 मई के इतिहास को देखें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा भी आज ही शुरू हुआ था। 1908 में आज ही के दिन मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे। 

27 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1957 में आज ही के दिन कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था। 1994 में 27 मई को ही रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 साल तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी। Today History in Hindi| 27 May में हम 27 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 27 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1813 में आज ही के दिन अमेरिका ने फोर्ट जार्ज और कनाडा पर कब्जा किया था।
  • 1895 में 27 मई की हो ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया था।
  • 1908 में आज ही के दिन मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे।
  • 1921 में आज ही के दिन ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 साल बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली थी।
  • 1927 में आज ही के दिन चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया था।
  • 1948 में 27 मई को ही महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ था।
  • 1957 में कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई थी और इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था।
  • 1964 में आज ही के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था।
  • 1977 में आज ही के दिन पैन एम और केएलएम के 2 विमान टकराने से 582 की मौत हो गई थी।
  • 1991 में आज ही के दिन ऑस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका हुआ था और 223 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1997 में आज ही के दिन केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा था और इसमें 20 ब्रिटिश महिलाएं शामिल थीं।
  • 2002 में आज ही के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया था। 
  • 2005 में 27 मई को ही दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया था।
  • 2006 में आज ही के दिन इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आने से 6,600 की मृत्यु हो गई थी।
  • 2008 में सेंट्रल गवर्मेंट ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 27 May में आपको 27 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*