28 जनवरी का इतिहास (28 January Ka Itihas) – 1950 में आज ही के दिन हीरालाल कानिया ने संभाला था सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद

1 minute read
28 जनवरी का इतिहास (28 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 28 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 28 जनवरी का इतिहास (28 January Ka Itihas) जानेंगे।

28 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1950 में आज ही के दिन न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था। 1961 में 28 जनवरी के दिन ही एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री बेंगलुरु में शुरू की गई थी। 1962 में आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुंचने में असफल रहा था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

28 जनवरी का इतिहास (28 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी को नियुक्त किया गया था।
  • 2000 में 28 जनवरी के दिन ही अंडर-19 के युवा वर्ल्डकप क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
  • 1999 में आज ही के दिन भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ था।
  • 1998 में 28 जनवरी के दिन ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड दिया गया था।
  • 1992 में आज ही के दिन अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफा दिया था।
  • 1962 में 28 जनवरी के दिन ही अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुंचने में असफल रहा था।
  • 1961 में आज ही के दिन एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री बेंगलुरु में शुरू की गई थी।
  • 1950 में 28 जनवरी के दिन ही न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था।
  • 1943 में आज ही के दिन एडोल्फ हिटलर ने सभी युवकों को फौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया था।
  • 1942 में 28 जनवरी के दिन ही लीबिया के बेंगाजी पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया था।
  • 1935 में आज ही के दिन आइसलैंड में गर्भपात को कानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना था।
  • 1932 में 28 जनवरी के दिन ही जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया था।
  • 1909 में आज ही के दिन अमेरिका का नियंत्रण क्यूबा पर से समाप्त हो गया था।
  • 1887 में 28 जनवरी के दिन ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू हुआ था।
  • 1878 में आज ही के दिन पहला टेलीफोन एक्सचेंज अमेरिका के न्यू हेवन में बना था।
  • 1846 में 28 जनवरी के दिन ही ब्रिटिश सेना ने अलीवाल के युद्ध में रंजोध सिंह की सेना को हराया था।
  • 1835 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरू हुआ था।
  • 1813 में आज ही के दिन यूनाइटेड किंगडम में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

28 जनवरी का इतिहास (28 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1939 में आज ही के दिन भारतीय राजनेता प्रताप सिंह राणे का जन्म हुआ था।
  • 1937 में 28 जनवरी के दिन ही पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का जन्‍म हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्‍म हुआ था।
  • 1928 में 28 जनवरी के दिन ही देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।
  • 1926 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्‍म हुआ था।
  • 1918 में 28 जनवरी के दिन ही हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल भगवत दयाल शर्मा का जन्‍म हुआ था।
  • 1913 में आज ही के दिन ही गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह का जन्‍म हुआ था।
  • 1899 में 28 जनवरी के दिन ही भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का जन्म हुआ था।
  • 1865 में आज ही के दिन ही पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म हुआ था।

28 जनवरी को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन हुआ था।
  • 2010 में 28 जनवरी के दिन ही लेखक जेडी सैलिंगर का निधन हो गया था।
  • 2007 में आज ही के दिन मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन हुआ था।
  • 1996 में 28 जनवरी के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष देवकान्त बरुआ का निधन हुआ था।
  • 1939 में आज ही के दिन आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन हुआ था।
  • 1984 में 28 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) – 1988 में आज ही के दिन किया गया था हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 28 जनवरी का इतिहास (28 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*