Today’s Current Affairs in Hindi | 26 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 26 May 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 26 मई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. प्रत्येक वर्ष 26 मई कोराष्ट्रीय पेपर हवाई जहाज दिवस’ (National Paper Airplane Day) मनाया जाता है।
  2. ‘वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह’ ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार संभाला है।
  3. ‘अनुसूया सेनगुप्ता’ फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
  4. ‘डीडी भारती’ पर प्रत्येक रविवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।
  5. कार्ड से भुगतान के लिए भारत की रु-पे सेवा ‘मालदीव’ में जल्द शुरू होगी।
  6. भारत की ‘सिमरन शर्मा’ ने जापान के कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
  7. भारत ने दक्षिण कोरिया के ‘इंचिओन’ में तीरंदाजी विश्वकप स्टेज 2 में महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

यह भी पढ़ें – 1999 में आज ही के दिन भारत ने दिखाई थी अंतरिक्ष शक्ति

26 मई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. पेरू के लीमा में आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किस भारतीय कैडेट ने दो कांस्य पदक जीते है?

(A) सुनील तिवारी 

(B) मनोज कुमार 

(C) बाबूलाल हेम्ब्रोम

(D) मोहित सहगल 

उत्तर- बाबूलाल हेम्ब्रोम

2. मद्रास हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

(A) मनोज शेखर  

(B) आर महादेवन

(C) दलजीत सिंह 

(D) शांतनु झा 

उत्तर- आर महादेवन

3. समागम आर्ट फेस्‍ट-2024 का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) मुंबई 

(B) बेंगलुरु   

(C) गांधीनगर  

(D) नई दिल्ली

 उत्तर- नई दिल्ली

4. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस दिन को ‘अंतराष्ट्रीय मारखोर दिवस’ के रूप में घोषित किया है?

(A) 24 मई 

(B) 25 मई 

(C) 26 मई 

(D) 28 मई 

उत्तर- 24 मई

5. फ्रांस में 77वें कांस फिल्म महोत्सव में किसे सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ‘कांस ला सिनेफ पुरस्कार’ मिला है?

(A) रोहित आनंद 

(B) प्रीतम चौधरी 

(C) चिदानंद नाइक

(D) मनप्रीत सिंह 

उत्तर- चिदानंद नाइक

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*