Today History in Hindi| 26 April- भारत का 22वां राज्य बना था सिक्किम, जानें आज के दिन अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
82 views
आज का इतिहास (9)

देश और दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1975 में आज ही के दिन सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। सिक्किम भारत का एक राज्य है जो हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित है। यह अपने सुंदर दृश्य, प्राकृतिक सौंदर्य और अनुभवों के लिए जाना जाता है। सिक्किम भारत का एकमात्र स्थान है जो ऑर्गेनिक फल और सब्जियों के प्रोडक्शन में लीडर है। 

26 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1903 में आज ही के दिन गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। साथ ही 26 अप्रैल का दिन इतिहास में दुखद घटना के साथ भी दर्ज है, क्योंकि 1920 में इसी दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।

Today History in Hindi| 26 April- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1654 में आज ही के दिन यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया था।
  • 1755 में रूस की पहली यूनिवर्सिटी राजधानी मॉस्को में खोली गई थी।
  • 1828 में 26 अप्रैल के दिन यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1903 में गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
  • 1920 में आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।
  • 1959 में क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया था।
  • 1962 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।
  • 1974 में माल्टा ने संविधान अंगीकार किया था।
  • 1975 में आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।
  • 1980 में आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।
  • 1990 में आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1993 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।
  • 2004 में ईराक के नए झंडे को मान्यता दी गई थी।
  • 2006 में आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया था।
  • 2010 में बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 26 April में आपको 26 अप्रैल के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert