Today History in Hindi| 24 May- आज ही के दिन हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना, जानें अन्य घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 24 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1920 में 24 मई को ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जी स्थापना हुई थी। महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1877 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज बना और बाद में 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रूप में जाना जाता है।

24 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि बांग्लादेश में आज ही के दिन चक्रवाती तूफान आने से 10 हजार से लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज ही के दिन वाराणसी का नाम ऑफिशियल किया गया था और इस दिन को वाराणसी में सामाजिक संस्थाएं और लोग जन्मदिन मनाते हैं। 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया था। Today History in Hindi| 24 May में हम 24 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 24 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1689 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
  • 1875 में 24 मई को ही सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। 
  • 1883 में आज ही के दिन ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था।
  • 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया था।
  • 1931 में 24 मई को ही पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई थी।
  • 1959 में आज ही के दिन साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया था।
  • 1985 में आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 10 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। 
  • 1986 में 24 मई को ही मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं थीं।
  • 1994 में आज ही के दिन न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।
  • 2001 में 24 मई को ही नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने थे।
  • 2004 में आज ही के दिन उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2014 में 24 मई को ही थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
  • 2015 में आज ही के दिन आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया था और ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 24 May में आपको 24 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*