29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) – 1899 में आज ही के दिन हुआ था स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन 

1 minute read
29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 29 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) जानेंगे।

29 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1899 में आज ही के दिन स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन हुआ था। 1999 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था। 1989 में 29 नवंबर को ही तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस्तीफा दिया था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुंबई को आतंकियों से मुक्त कराया था।
  • 2006 में 29 नवंबर को ही पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली मिसाइल ‘हत्फ़-4’ की सफल टेस्टिंग की थी।
  • 2005 में आज ही के दिन तक तक बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1999 में 29 नवंबर के दिन ही महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था।
  • 1990 में आज ही के दिन अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा था।
  • 1989 में 29 नवंबर के दिन ही तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस्तीफा दिया था।
  • 1970 में आज ही के दिन 100 फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य हरियाणा बना था।
  • 1961 में 29 नवंबर के दिन ही दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आए थे।
  • 1947 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • 1916 में 29 नवंबर के दिन ही अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी।
  • 1899 में आज ही के दिन स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन हुआ था।
  • 1870 में 29 नवंबर के दिन ही ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ था।
  • 1830 में आज ही के दिन पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1935 में आज ही के दिन परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म हुआ था।
  • 1913 में 29 नवंबर के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म हुआ था।
  • 1869 में आज ही के दिन अपने सेवा‌ कार्यों के लिए प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म हुआ था।

29 नवंबर को हुए निधन

  • 2015 में आज ही के दिन अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ था।
  • 2011 में 29 नवंबर के दिन ही असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन हुआ था।
  • 2002 में आज ही के दिन कवि और समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 28 नवंबर का इतिहास (28 November Ka Itihas) – 1996 में एयरबस ए-300 को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं थीं इन्द्राणी सिंह 

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 29 नवंबर का इतिहास (29 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*