Today History in Hindi | 11 August – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे मोहम्मद हामिद अंसारी, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 11 अगस्त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2007 में आज ही के दिन मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे। 1961 में 11 अगस्त को ही दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ था और इसे केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया।

11 अगस्त का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2004 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सिस्ट की अदला-बदली की थी। 1985 में 11 अगस्त को ही रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। Today History in Hindi | 11 August में हम 11 अगस्त की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 11 August – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2013 में आज ही के दिन पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2010 में 11 अगस्त को ही पाउल कागमे रवांडा के नए राष्ट्रपति बने थे।
  • 2007 में आज ही के दिन मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने थे।
  • 2006 में 11 अगस्त को ही पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी कैटेगरी की पनडुब्बी का जलावतरण किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली थी।
  • 1999 में 11 अगस्त को ही यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण दिखा था।
  • 1985 में आज ही के दिन रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1984 में 11 अगस्त को ही तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1961 में आज ही के दिन दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे यूनियन टेरेटरी बनाया गया था।
  • 1960 में 11 अगस्त के दिन ही अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की थी।
  • 1948 में आज ही के दिन लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई थी।
  • 1944 में 11 अगस्त को ही अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया था।
  • 1940 में आज ही के दिन ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया था।
  • 1929 में 11 अगस्त को ही पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर साइन किए गए थे।
  • 1914 में आज ही के दिन फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की थी।
  • 1908 में 11 अगस्त को ही क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई थी।
  • 1863 में आज ही के दिन कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित देश बना था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 11 August में आपको 11 अगस्त का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*