तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

तमिलनाडु राज्य की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी। भारत 1947 में ब्रिटिशों से आजादी पाने के बाद आधुनिक तमिलनाडु राज्य अस्तित्व में आया। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन हैं। तमिलनाडु में विधानसभा की सीटें 234 और लोकसभा की 39 सीटें हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। इसे भारत के  संविधान के अनुच्छेद 164 में बताया गया है कि सीेएम की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस राजनीतिक पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि चीफ मीनिस्टर राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्री कार्यकाल
पीएस कुमारस्वामी राजा26 जनवरी 1950 से 9 अप्रैल 1952 तक
सी. राजगोपालचारी10 अप्रैल 1952 से 13 अप्रैल 1954 तक
के. कामरज13 अप्रैल 1954 से 31 मार्च 1957 तक
के. कामराज13 अप्रैल 1957 से 1 मार्च 1962 तक
के. कामराज15 मार्च 1962 से 2 अक्टूबर 1963 तक
एम.बक्तवत्सलम2 अक्टूबर 1963 से 6 मार्च 1967 तक
सीएन अन्नादुरई6 मार्च 1967 से 14 जनवरी 1969 तक
सीएन अन्नादुरई14 जनवरी 1969 से 3 फरवरी 1969 तक
वीआर नेदुनचेझियान 3 फरवरी 1969 से 10 फरवरी 1969 तक
एम करूणानिधी10 फरवरी 1969 से 4 जनवरी 1971तक
एम करूणानिधी15 मार्च 1971 से 31 जनवरी 1976 तक
राष्ट्रपति शासन31 जनवरी 1976 से 30 जून 1977 तक
एमजी रामचन्द्रन30 जून 1977 से 17 फरवरी 1980 तक
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 1980 से 9 जून 1980 तक
एमजी रामचन्द्र9 जून 1980 से 15 नवंबर 1984 तक 
एमजी रामचन्द्र10 फरवरी 1985 से 24 दिसंबर 1987 तक 
वीआर नेदुनचेझियान24 दिसंबर 1987 से 7 जनवरी 1988 तक
जानकी रामचन्द्रन 7 जनवरी 1988 से 30 जनवरी 1988 तक
राष्ट्रपति शासन30 जनवरी 1988 से 27 जनवरी 1989 तक
एम करूणानिधी27 जनवरी 1989 से 30 जनवरी 1991 तक
राष्ट्रपति शासन30 जनवरी 1991 से 24 जून 1991 तक
जे. ललिता24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक
एम करूणानिधी13 मई 1996 से 13 मई 2001 तक
जे.ललिता14 मई 2001 से 21 सितंबर 2001 तक
ओ पन्नीरसेल्वम21 सितंबर 2001 से 1 मार्च 2002 तक
जे.जयललिता2 मार्च 2002 से 12 मई 2006 तक
एम करूणानिधी13 मई 2006 से 15 मई 2011 तक
जे. जय ललिता16 मई 2011 से 27 सितंबर 2014 तक
ओ पन्नीरसेल्वम29 सितंबर 2014 से 23 मई 2015 तक
जे. जयललिता23 मई 2015 से 19 मई 2016 तक
जे. जयललिता19 मई 2016 से 5 दिसंबर 2016 तक
ओ पन्नीरसेल्वम6 दिसंबर 2016 से 16 फरवरी 2017 तक
एजप्पादी के पालीनस्वामी16 फरवरी 2017 से 6 मई 2021 तक
एमके स्टालिन7 मई 2021 से वर्तमान तक।

तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री पीएस कुमारस्वामी राजा थे। वह 26 जनवरी 1950 से 9 अप्रैल 1952 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद इन्होंने 1954 से 1956 के बीच उड़ीसा के राज्यपाल के पद पर काम किया था। राजा ने महज 18 वर्ष की उम्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन हैं। इनका पूरा नाम मुधुवेल करूणानिधी स्टालिन हैं। यह एक भारतीय राजनेता हैं। स्टालिन DMK पार्टी के मुखिया हैं। 2009 से 2011 तक इन्होने तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया। इनका रजनीतिक करियर मेयर के पद से शुरू हुआ था।

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता है?

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता के बारे में कुछ ज्यादा खास नहीं बताया गया है। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता CM के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपको एक भारत का एक आदर्श नागरिक होना आवश्यक है। और आपकी उम्र 25 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। सीएम बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

सीएम बनने के लिए हमारे संविधान में योग्यता के बारे में नहीं लिखा गया । जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता सीएम के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।

  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री किसी भी व्यक्ति को मंत्री बनाने के लिए राज्यपाल को राय देता है। 
  • सीएम स्टेट का राज्य का प्रमुख वक्ता होता है। 
  • भारतीय संविधान के अनुसार अनुच्छेद के 167 के तहत गवर्नर और स्टेट  मंत्रीपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। 
  • मख्यमंत्री हर 6 महिने मंत्रियों के कार्यों की देखभाल करता है। 
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे गवर्नर को सौंपकर सरकार बनाना
  • गवर्नर और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- तमिलनाडु में इस समय कौन सी पार्टी सत्ता में है?

उत्तर- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम।

2- तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एमके.स्टालिन हैं। 

3- तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- पीएस कुमारस्वामी राजा।

4- तमिलनाडु में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- करूणानिधी स्टालिन। 

5- तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- वैकोन नारायण।

6- 2004 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- जे. जयललिता।  

7- तमिलनाडु के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- सी. राजगोपालचारी।

8- मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है। 

10- तमिलनाडु के राज्य का गठन कब हुआ था?

उत्तर- 26 जनवरी 1950 को।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा समय के लिए पद पर रहने वाली महिला मुख्यमंत्री कौन है?

जे.जयललिता। 

मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

राज्यपाल।

तमिलनाडु के राज्य का गठन कब हुआ था?

26 जनवरी 1950 को।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment