यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 13 जनवरी 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज का करंट अफेयर्स हिंदी में – Current Affairs Today in Hindi
- फसलों का त्योहार ‘लोहड़ी’ (Lohri 2025) सोमवार 13 जनवरी को विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। यह त्योहार ज्यादातर फसलों की कटाई और खुशी से जुड़ा हुआ है।
- विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम ‘महाकुंभ 2025’ (Mahakumbh 2025) सोमवार 13 जनवरी से पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में अमृत स्नान के साथ शुरू हो गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 13 जनवरी को मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले में ‘सोनमर्ग सुरंग’ का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सुरंग के चालू हो जाने से जिले के गगनगीर और सोनमर्ग के बीच की आवाजाही का समय घटकर 20 से 25 मिनट ही रह जाएगा। बता दें कि इस परियोजना पर मई 2015 में काम शुरू हुआ था, जो पिछले साल पूरा हुआ।
- केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार 13 जनवरी से स्पेन की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली स्पेन यात्रा है।
- पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ‘देवजीत सैकिया’ (Devajit Saikia) आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सचिव चुने गए हैं। श्री सैकिया ICC के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह यह पद संभालेंगे।
- केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार 12 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ नगर में कलाग्राम (Kalagram) का उद्घाटन किया है। बता दें कि कलाग्राम में देश की समृद्ध और जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
- 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘विजय कुमार’ को दिल्ली पुलिस का नया स्पेशल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले विजय कुमार जम्मू-कश्मीर में ADG लॉ एंड ऑर्डर रह चुके हैं।
- 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘प्रशांत कुमार सिंह’ मणिपुर के नए मुख्य सचिव होंगे। इससे पहले प्रशांत कुमार नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव रह चुके हैं।
- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने रविवार 12 जनवरी को पुणे में ‘मेगा उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन किया है।
- कोल इंडिया लिमिटेड की छत्तीसगढ़ स्थित सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-SECL ने जन-केंद्रित पहल के तहत एक समर्पित पोस्ट-रिटायरमेंट बेनिफिट (PRB) सेल शुरू करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह पहल अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
- भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) ने रविवार 12 जनवरी को लिंग्विस्टिक एम्पावरमेंट सेल, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के सहयोग से नई दिल्ली में दुभाषिया शिक्षा एवं अनुसंधान पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है।
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 11 जनवरी को गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र के नव विस्तारित भवन का उद्घाटन किया है। इस भवन को 43.18 लाख रुपये की लागत से 1154 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है।
यह भी पढ़ें – 1948 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शुरू किया था आमरण अनशन
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
- बैंकॉक में सोमवार 13 जनवरी से शुरू हो रही 5वीं आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक में क्षेत्र के डिजिटल भविष्य पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और अमरीका सहित संवाद भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वर्ष बैठक की थीम है- सुरक्षित, अभिनव, समावेशी: आसियान के डिजिटल भविष्य को आकार देना।
- ईरान और तीन यूरोपीय देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर वार्ता का तीसरा दौर सोमवार 13 जनवरी से स्विट्जरलैंड के जिनेवा में फिर से शुरू हो रहा है। दो दिन की बैठक में ईरान, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के अलावा यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
- हाल ही में ‘भारत-नेपाल अंतर-सरकारी समिति’ की व्यापार, पारगमन और अनधिकृत व्यापार से निपटने के लिए सहयोग पर बैठक काठमांडू में संपन्न हुई है।
खेल करंट अफेयर्स
- खो-खो विश्व कप 2025 (Kho Kho World Cup 2025) सोमवार 13 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा आयोजित इस कप के उद्घाटन मैच में पुरुषों की 20 और महिलाओं की 19 टीमें भाग लेंगी। वहीं खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पुरुष और महिला प्रतियोगिताओं के लिए 15-15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T-20 श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस श्रृंखला का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है।
- पुरुष हॉकी इंडिया लीग में यूपी रुद्रास ने रविवार 12 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 3-1 से हराया है।
- इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल में, जमशेदपुर एफसी ने रविवार 12 जनवरी को मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 3-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की है।
- पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी ‘नीरज चोपड़ा’ (Neeraj Chopra) को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया है।
13 जनवरी 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. 29वें वार्टन इंडिया इकोनॉमिक फोरम 2025 का आयोजन कहाँ किया गया है?
(A) बेंगलुरु
(B) मुंबई
(C) लखनऊ
(D) भोपाल
उत्तर- मुंबई
2. भारत के किस पूर्वोत्तर राज्य में काबुई-रोंगमेई नागा समुदाय द्वारा फसल कटाई की समाप्ति के उपलक्ष्य में गान नगाई उत्सव मनाया गया है?
(A) नागालैंड
(B) सिक्किम
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) मणिपुर
उत्तर- मणिपुर
3. कोलकाता के साइंस सिटी में जलवायु परिवर्तन पर एक कला गैलरी का उद्घाटन किसने किया है?
(A) डॉ. जितेंद्र सिंह
(B) अनुप्रिया पटेल
(C) गजेंद्र सिंह शेखावत
(D) राजीव रंजन
उत्तर- गजेंद्र सिंह शेखावत
4. भारत क्लाइमेट फोरम 2025 में ‘भारत क्लीनटेक मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म’ का शुभारंभ किसने किया है?
(A) अनुराग ठाकुर
(B) पीयूष गोयल
(C) किरेन रिजिजू
(D) अश्विनी वैष्णव
उत्तर- पीयूष गोयल
5. महिला हॉकी इंडिया लीग (WHIL 2025) का आयोजन कहाँ किया गया है?
(A) रांची
(B) कटक
(C) शिमला
(D) नई दिल्ली
उत्तर- रांची
संबंधित करंट अफेयर्स ब्लॉग्स
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 13 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2025
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।