हरियाणा के शिक्षा मंत्री का खुलासा, राज्य में 35% इंजीनियरिंग सीटें खाली

1 minute read
Haryana me 35 Fisadi khali padi hain engineering ki seats

25 अगस्त 2023 को, हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अकैडमिक सेशन 2022-23 के दौरान राज्य सरकार के संस्थानों और विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग की 35 प्रतिशत सीटें खाली हैं।

इन संस्थानों में इंजीनियरिंग सीटों की कुल संख्या 5,151 है, जिनमें से 3,394 सीटें भरी हुई हैं और 1,757 सीटें (35%) खाली हैं।

Haryana me 35 Fisadi khali padi hain engineering ki seats

BE/BTech कोर्स प्रदान करने के वाले इंस्टीट्यूट्स

शिक्षा मंत्री ने कहा, वर्तमान में, चार राज्य सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेज और 12 राज्य विश्वविद्यालय BE/BTech कोर्स प्रदान करते हैं। इसके अलावा, चार केंद्रीय सरकारी संस्थान और राज्य में विश्वविद्यालय BE/BTech कोर्स प्रदान करते हैं। वहीं राज्य में एक सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान भी है जो BE/BTech कोर्स प्रदान करता है।

इस बीच, शर्मा ने कहा कि नूंह जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज और एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज पहले से ही चालू हैं। अकैडमिक सेशन 2022-23 के दौरान मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज नूंह (सरकारी सहायता प्राप्त) में 54 प्रतिशत सीटें खाली हैं।

हरियाणा के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स 2023

  1. NIT Kurukshetra
  2. Panjab University – [PU]
  3. MMU Ambala
  4. PEC
  5. KR Mangalam University
  6. NIFTEM
  7. School of Engineering and Technology, NCU – [SOET]
  8. YMCA Faridabad
  9. Manav Rachna International Institute of Research and Studies
  10. Gurugram University

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*