SSC CHSL 2024 Admit Card : 1 जुलाई से शुरू होनी है परीक्षाएं, जानिए कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

1 minute read
SSC CHSL 2024 Admit Card

SSC CHSL 2024 Admit Card : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। आयोगन द्वारा जारी अपडेट शेड्यूल के अनुसार, SSC CHSL टियर I एग्जाम का आय़ोजन 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 जुलाई, 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBE) मोड में होगी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC CHSL  भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3,712 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 14 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

SSC CHSL 2024 Admit Card : इन स्टेप्स से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट इन स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे 

स्टेप 1.  SSC CHSL 2024 के रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए  ‘SSC CHSL 2024 Admit Card ‘ लिंक (जारी होने के बाद) पर क्लिक करें।
स्टेप 3. कैंडिडेट के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
स्टेप 4. कैंडिडेट की स्क्रीन पर SSC CHSL 2024 Admit Card उनके सामने होगा
स्टेप 5. कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 15 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

परीक्षा केंद्र का नाम, तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी SSC CHSL 2024 एडमिट कार्ड में दी गई होंगी। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एक  आईडी के साथ-साथ अपना SSC CHSL एडमिट कार्ड भी दिखाना होगा। जिन लोगों के पास अपना एडमिट कार्ड नहीं होगा, वे एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। 

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*