JoSAA Counselling 2023 Last Date : इतने राउंड होती है जोसा काउंसलिंग, यहां जानें कब तक होगी?

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथाॅरिटी (JoSAA) की ओर से चौथे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को पांचवें राउंड की लिस्ट का इंतजार है। JoSAA Counselling 2023 Last Date 28 जुलाई मानी जा रही है, क्योंकि छठे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट इसी दिन जारी होगी। 

IIT कॉलेजों के लिए जोसा काउंसलिंग 6 राउंड तक होती है और उसके बाद NIT और अन्य कॉलेजों के लिए काउंसलिंग शुरू होती है। जोसा मॉक अलॉटमेंट की घोषणा होने के बाद (JoSAA Counselling 2023 Last Date) कैंडिडेट्स अपने द्वारा पहले से चयनित प्राथमिकताओं को संशोधित करने में सक्षम होंगे।

जोसा अलाॅटमेंट रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाते हैं और कैंडिडेट्स को अपने प्रोविजनल अलाॅटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करना होगा। छात्र अपना सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

काउंसलिंग खत्म (JoSAA Counselling 2023 Last Date) होने के बाद कैंडिडेट्स को टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में सीट अलाॅटमेंट की जाएंगी। इस बार JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं।

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन 

JoSAA Counselling के हर राउंड के बाद ऑथोरिटी कट-ऑफ स्कोर जारी करती है। जोसा कट-ऑफ स्कोर का उपयोग जेईई एडवांस्ड पास करने वाले कैंडिडेट्स के लिए रैंकिंग निर्धारित करने के लिए किया जाता है।

JoSAA Counselling 2023
कैंडिडेट्स को JoSAA Counselling 2023 से रिलेटेड जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

JoSAA Counselling 2023 : सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : चौथे राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*