AP SSC Result 2024 : जारी हुआ एपी एसएससी का रिजल्ट, 86.69 प्रतिशत छात्र पास

1 minute read
AP SSC Result 2024

AP SSC Result 2024 : आंध्र प्रदेश बोर्ड एसएससी एग्जाम 2024 के रिजल्ट 22 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। जो स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से  स्कोरकार्ड को चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 86.69 रहा। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 84.32% और लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17% है। परीक्षा में कुल 6,16,615 छात्र शामिल हुए।

इस बार 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को दिया था। एपी एसएससी परिणाम 2024 में इस वर्ष 17 स्कूलों का परिणाम शून्य प्रतिशत रहा है। चलिए जानते हैं इस बार सब्जेक्टवाइस पास प्रतिशत कितना रहा। 

AP SSC Result 2024
Source- results.bse.ap.gov.in

Andhra Pradesh 10th result 2024: सब्जेक्ट वाइज प्रतिशत

  • 1st लैंग्वेज : 96.47%
  • 2nd लैंग्वेज: 99.24%
  • 3rd लैंग्वेज: 98.52%
  • मैथ : 93.33%
  • जनरल साइंस : 91.29%
  • सोशल स्टडी : 95.34%

यह भी पढ़ें- Goa Board HSSC Result 2024 : 12वीं में 85% छात्र पास, एक बार फिर लड़कियों ने लहराया परचम

Andhra Pradesh 10th result 2024: जिलेवार टाॅपर्स

  • पहला स्थान : पार्वतीपुरम मन्यम जिला 96.37%
  • कुर्नोल जिला 62.47% के साथ अंतिम स्थान पर रहा।

कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा? 

एक-दो विषय में असफल हुए स्टूडेंट्स के पास सप्लीमेंट्री परीक्षा का ऑप्शन होता है।  आपको बता दें की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 24 मई से 3 जून के बीच किया जा सकता हैं। 

कितने छात्रों ने पाई फर्स्ट डिविडन?

इस साल 69.26 फीसदी छात्रों ने फर्स्ट डिविडन हासिल की है। वहीं 11.87 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सेकंड डिविजन आए और 5.6 प्रतिशत स्टूडेंट थर्ड डिविजन से पास हुए।

Bihar Board Compartmental Exam Date 2024 : 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव

उम्मीद है आप सभी को AP SSC Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*