Pushkar Ki Holi 2025: पुष्कर होली के लिए क्यों प्रसिद्ध है?

1 minute read
Pushkar Ki Holi

Why Pushkar Holi is Famous: भारत में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं कई जगहों पर होली का सेलिब्रेशन देखने के लिए पर्यटक देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। बताना चाहेंगे मथुरा, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना की तरह पुष्कर की होली भी देशभर में प्रसिद्ध है। पुष्कर की होली एक खास परंपरा है, जिसमें लोग ‘कपड़ा फाड़ होली’ मनाते हैं। इस साल 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन (Holika Dahan 2025) किया जाएगा और 14 मार्च, 2025 को शुक्रवार के दिन होली मनाई जाएगी। अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान के पुष्कर में होली उत्सव मनाने की सोच रहे हैं। तो आपको पुष्कर की होली के साथ पांरपरिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा। चलिए आपको पुष्कर की होली (Pushkar Ki Holi) के बारे में बताते हैं।

होली कब है 2025? 

भारत में होली का त्योहार हर वर्ष भव्यता के साथ मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा की तिथि पर शाम के वक्त होलिका दहन होता है, वहीं इसके अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च को शुक्रवार के दिन होली मनाई जाएगी।

कहाँ आयोजित किया जाता है पुष्कर होली महोत्सव 

पुष्कर होली महोत्सव राजस्थान के पर्यटन निगम द्वारा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। पुष्कर होली महोत्स्व का आयोजन राजस्थान के अजमेर जिले के छोटे से शहर पुष्कर में आयोजित किया जाता है। होली महोत्सव का आयोजन पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वाधान में वराह घाट चौक पर आयोजित किया जाता है। 

पुष्कर की होली क्यों प्रसिद्ध है? 

पुष्कर की होली प्रसिद्ध है क्योंकि राजस्थान के पर्यटन विभाग के द्वारा पुष्कर शहर के प्रसिद्ध वराह घाट चौक पर होली के मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रम जैसे नृत्य और संगीत कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। लोग अपने हाथों में रंग और गुलाल लेकर एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और होली का जश्न मनाते हैं। 

पुष्कर की होली की प्रसिद्धि का एक अन्य कारण होली से एक दिन पहले होलिका दहन के त्यौहार का मनाया जाना भी है। इस दिन होलिका को जलाया जाता है। लोग आग के किनारे खड़े होकर होलिका दहन करते हैं और इस लम्हे का जश्न मनाते हैं। 

पुष्कर की होली महोत्सव के मुख्य आकर्षण 

नीचे पुष्कर की होली (Pushkar ki holi) महोत्सव के मुख्य आकर्षणों के बारे में बताया गया है;-

  • होली महोत्सव में विभिन्न प्रकार के संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।  
  • इस महोत्सव में बॉलीवुड गायक और स्टार्स आकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।  
  • पर्यटकों को रंग बिरंगे परिधानों से सजे ऊंटों की सवारी करना बहुत अच्छा लगता है 

पुष्कर की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली 

पुष्कर में होली महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध ‘कपड़ा फाड़ होली’ भी मनाई जाती है। लोग उत्साह के साथ एक दूसरे के कपड़े फाड़ते हैं और रंग लगाते हैं। विदेशी इस होली को बहुत पसंद करते हैं। वे दूर देशों से खास इस होली का लुत्फ़ उठाने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यह उत्सव स्थानीय लोगों को भी बहुत अच्छा लगता है। वे अपनी छतों और बालकोनियों पर चढ़कर इस अनोखी होली का मज़ा लेते हैं। 

होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
पुष्कर की होलीहोलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़ल
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचारहोली पर भाषण

FAQs

पुष्कर में कौन सी होली खेली जाती है?

पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है।

पुष्कर की होली क्यों प्रसिद्ध है?

पुष्कर की होली प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ होली के मौके पर होली महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

पुष्कर में होली कहां खेली जाती है?

पुष्कर में होली वराह घाट चौक पर आयोजित की जाती है।

होली कब है 2025?

इस साल 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन किया जाएगा और 14 मार्च, 2025 को होली मनाई जाएगी।

होली से जुड़ी विशेष परंपराएँ क्या हैं?

होली के दिन विशेष रूप से एक-दूसरे को रंग लगाना, गीत गाना, और खुशी के साथ त्योहार मनाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। इसके अलावा, ‘लठमार होली’ और ‘फाग उत्सव’ जैसे स्थानीय रीति-रिवाज भी प्रचलित हैं।

होली क्यों मनाई जाती है?

होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह भगवान श्री कृष्ण और राधा के प्रेम का उत्सव भी है।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में पुष्कर की होली (Pushkar ki holi) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिली गई होगी। ऐसे ही होली और ट्रेंडिंग इवेंट्स से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*