जानिए बिहार के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

1 minute read
बिहार का प्रसिद्ध भोजन

बिहार भारत के पूर्वी क्षेत्र में बसा एक सुन्दर राज्य है। यह राज्य अपनी कई चीज़ों के लिए प्रसिद्द है। बिहार में पर्यटन के हिसाब से भी कई जगह हैं जहां दुनिया से पर्यटक यहां उमड़ पड़ते हैं। यहां बोधगया, जल मंदिर, महावीर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी बिहार में मौजूद हैं। वहीं बिहार का खाना भी देश और विदेश में काफी लोकप्रिय है। क्या आपको पता है कि बिहार का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है? चलिए, इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि बिहार का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है।

बिहार का प्रसिद्ध भोजन क्या-क्या है?

बिहार का प्रसिद्ध भोजन की लिस्ट नीचे दी गई है-

लिट्टी चोखा

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

बिहार और पटना का सबसे लोकप्रिय आहार लिट्टी चोखा है। यह व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट है, इसे खाकर आत्मा तृप्त हो जाती है। इसको बनाने के लिए आटे को गोल कर के, कोयला की आंच पर पकाते हैं। वहीं इसे बैंगन, टमाटर, प्याज आदि से बने चोखा के साथ लिट्टी में देसी घी लगा कर परोसते हैं।

सत्तू

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

सत्तू वैसे तो पूरे भारत में ही प्रसिद्द है लेकिन बिहार में इसकी अहमियत हरियाणा के चूरमे के बराबर है। यह बिहार और पटना के साथ-साथ समूचे प्रदेश में बड़े चाव से खाया जाता है। सत्तू बनाने के लिए भूने हुए चनों को पीसा जाता है। सत्तू के अंदर 100 ग्राम में 65 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 20 ग्राम प्रोटीन और इसके अलावा फाइबर, आयरन और विटामिन C होता है, जो सेहत के लिए सबसे सटीक उपाय भी है। सत्तू गर्मी में मनुष्य के शरीर को ठंडा रखने में भी सहायता करता है।

मालपुआ

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

मालपुआ की भी बिहार में अलग लोकप्रियता है। इसे एक तरह की मिठाई के रुप में बनाते हैं। बिहार के बाहर भी उत्तर भारत में भी इसे काफी पसंद करते हैं। इसको बनाने के लिए मैदा या आटा, दूध, नारियल और अन्य घोल और तेल में मिलाकर बनाते हैं। उसके बाद इसे चीनी की चाशनी में डाल दिया जाता है।

बालूशाही

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

यह वैसे तो समूचे बिहार में काफी प्रसिद्द है लेकिन मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में बालूशाही मिठाई का अलग ही क्रेज़ है। इस लज़ीज़ व्यंजन को खाने दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।

खाजा

ओडिशा की तरह बिहार में भी खाजा काफी पसंद किया जाता है। खाजा मीठा व्यंजन होता है। इसको बनाने के लिए मैदा और चीनी का उपयोग होता है। मैदा में चीनी मिलाकर उसकी कई परतें बना दी जाती हैं। उसके बाद इसको माइल्ड फ्राई करते हैं।

दाल पीठा

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

दाल पीठा बिहार में बड़े चाव से लगभग हर घर में रोज़ाना खाने वाला व्यंजन है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है। इसके अंदर मसाला, दाल का पेस्ट और अचार की स्टफिंग होती है। उसके बाद पकौड़ी को स्टीम किया जाता है या तला जाता है और फिर लास्ट में इसे गर्म ही परोसते हैं। यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।

रसिया

रसिया एक किस्म की खीर होती है। इसे छठ पूजा में बनाते हैं। लज़ीज़ व्यंजनों में से एक रसिया बिहार के लोकप्रिय आहार में से एक है। रसिया को अलग तरीके से भी बनाया जाता है जिसे मखाने की खीर भी कहा जाता है। रसिया में मखाने और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।

तिलकुट

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

तिलकुट वैसे टी पूरे राज्य में काफी लोकप्रिय है। वहीं तिलकुट गया में काफी चाव से खाते हैं। यह एक मिठाई होती है। यहां इसे “तिलकत्री” भी कहते हैं। यह ‘टीला’ या तिल और गुड़ या चीनी से बना होता है।

खोए की लाई

बिहार का प्रसिद्ध भोजन

खोए की लाई गेंद या केक के आकार की तरह दिखने वाली मिठाई है। इसे ‘खोबी’ या ‘रमदाना’ के बीज, ‘खोआ’ और चीनी से तैयार करते हैं। रामदाना या अमरनाथ आजकल सुपरफूड में से एक के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है, हालांकि, यह सुपरफूड प्राचीन काल से बिहारी व्यंजनों में मौजूद है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

त्रिपुरा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?हरियाणा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?
उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको बिहार का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*