Oscar Winner List 2024: ऑस्कर अवार्ड 2024 विजेताओं की पूरी लिस्ट

1 minute read
Oscar Winner List 2024

Oscar Winner List 2024: मनोरंजन क्षेत्र के सबसे बड़े अवार्ड के रूप में जाने वाले ऑस्कर अवार्ड 2024 के विजेताओं का एलान किया जा चुका है। ये अवार्ड का 96वां संस्करण था। ऑस्कर अवार्ड 2024  का आयोजन 11 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया।  जिमी किमेल ने चौथी बार इस शो की मेजबानी की। ऑस्कर अवार्ड से जुड़े प्रश्न कई बार UPSC, UPPSC , रेलवे सहित कई महत्वपूर्ण एग्जाम में पूछे जाते हैं। यहां जानते हैं Oscar Winner List 2024 in HIndi के बारे में विस्तार से

Oscar Winner List 2024 In Hindi

बेस्ट फिल्म-  ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – क्रिस्टोफर नोलन – ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – सिलियन मर्फी – ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – एम्मा स्टोन – पुअर थिंग्स

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – रॉबर्ट डाउनी जूनियर – ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – दा’वाइन जॉय रैंडोल्फ – द होल्डओवर्स

बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले – एनटॉमी ऑफ फॉल

बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – ओपेनहाइमर

बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन – पुअर थिंग्स

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – पुअर थिंग्स

बेस्ट फिल्म एडिटिंग – ओपेनहाइमर

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म – द लॉस्ट रिपोयर शॉप

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म – 20 डेज् इन मारियुपोल

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines in Hindi (11 March) : स्कूल असेंबली के लिए 11 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

क्या हैं ऑस्कर अवार्ड 

ऑस्कर अवार्ड को Academy Awards (अकेडमी पुरस्कार) के नाम से भी जाना जाता है। इस अवार्ड के माध्यम से दुनियाभर के बेहतर फिल्मों और उनमें काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस आवार्ड का असली नाम ‘अकादमी वॉर्ड ऑफ मेरिट है। ऑस्कर अवार्ड का सबसे पहले आयोजन  16 मई, 1929 में किया गया था। अकादमी लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक को अकादमी पुरस्कार ट्रॉफी का नाम ‘ऑस्कर’ रखा था। वहीं ऑस्कर ट्रॉफी का साइज 13.5 इंच लंबी और 3.85 किलो की होती है।

ऐसी ही और अन्य प्रमुख न्यूज के लिए Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*