NTT Course in Hindi: जानिए NTT कोर्स क्या होते हैं और इससे जुड़ी सभी जानकारी

2 minute read
NTT Course in Hindi

NTT की फुल फॉर्म नर्सरी टीचर ट्रेनिंग’ कोर्स होती है। वर्तमान समय में आधुनिक शिक्षा को बहुत ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। जिसके कारण प्रशिक्षित टीचर अधिकांश स्कूलों और इंस्टिट्यूट की पहली मांग होती है। स्कूली शिक्षा की बुनियाद भी नर्सरी क्लास से शुरू होती है जिसके बाद ही स्टूडेंट्स का हायर एजुकेशन की स्टडी के लिए आधार बनता हैं। अगर आपको भी एक टीचर बनना चाहते है और स्कूल और शिक्षण संस्थानों में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाना चाहते है तो NTT कोर्स आपके लिए सबसे उपयुक्त कोर्स है। यह कोर्स सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानं में प्री. प्राइमरी स्तर केस्टूडेंट्स को शिक्षण प्रदान करने हेतु किया जाता है। इस ब्लॉग में हम NTT Course in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

कोर्सNTT
NTT Full Formनर्सरी टीचर ट्रेनिंग
कोर्स ड्यूरेशन1 वर्ष
कोर्स एलिजिबिलिटी डिप्लोमा  
प्रवेश प्रक्रियामेरिट/ एंट्रेंस एग्जाम 
शीर्ष नौकरी की संभावनाएं स्कूल टीचर, चाइल्ड कॉउंसलर, होम ट्यूटर, प्री-प्राइमरी मैनेजर और प्री-प्राइमरी
This Blog Includes:
  1. NTT Course in Hindi: NTT कोर्स क्या है?
  2. NTT कोर्स क्यों करें?
  3. NTT कोर्स के लिए आवश्यक स्किल्स
  4. NTT कोर्स सिलेबस 
  5. NTT के लिए विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी
  6. NTT कोर्स के लिए भारत की प्रमुख संस्थान
  7. NTT कोर्स के लिए योग्यता
  8. NTT कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस
    1. विदेश में NTT कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस कैसे करें?
  9. विदेश में BFA कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज
    1. भारतीय विश्वविद्यालयों में NTT कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 
  10. भारत में NTT कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज 
  11. NTT कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं
  12. NTT कोर्स के लिए बेस्ट बुक्स
  13. NTT कोर्स के बाद करियर स्कोप
  14. NTT कोर्स के बाद नौकरी के क्षेत्र 
  15. NTT कोर्स के बाद टॉप रिक्रूटर्स 
  16. NTT कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी
  17. FAQs

NTT Course in Hindi: NTT कोर्स क्या है?

NTT का फुल फॉर्म ‘नर्सरी टीचर ट्रेनिंग’ कोर्स होता है। यह एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व इंस्टिट्यूट में नर्सरी के बच्चों को पढ़ाने के लिए यह कोर्स किया जाता है। इस कोर्स को 12वीं क्लास के बाद आसानी से किया जा सकता है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को चाइल्ड केयर एंड हेल्थ, बेसिक ऑफ द प्री-प्राइमरी एजुकेशन और टीचिंग मेथाडोलॉजी जैसे विषय पढ़ाये जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती हैं, जिसके माध्यम से वह प्राइमरी क्लास के बच्चों को पढ़ाने में सक्षम होते हैं। 

NTT कोर्स क्यों करें?

अगर आप एक टीचर बनाना चाहते है और बाल शिक्षा विभाग में पढ़ाना चाहते है तो NTT कोर्स एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि 6th से 10th क्लास को पढ़ाने के लिए B.ed करना अनिवार्य होता है। लेकिन NTT कम ड्यूरेशन का कोर्स है जिसके लिए कैंडिडेट्स को गेजुएशन करने की आवश्यकता नहीं होती। इसके साथ ही भारत में आधुनिक शिक्षा को बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके कारण युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सी नौकरियां आसानी से मिल जाती हैं। 

NTT कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, स्टूडेंट्स के पास अपना आगे का करियर सिलेक्ट करने के लिए विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। वे नर्सरी शिक्षक, होम ट्यूटर, प्री-प्राइमरी मैनेजर, प्री-प्राइमरी शिक्षक आदि के रूप में आसानी से कार्य करने में सक्षम होते हैं। इसके साथ ही NTT का सिलेबस उन स्टूडेंट्स की सहायता करता है जो प्रीस्कूलर में पढ़ाना चाहते हैं और भविष्य में हायर सेकेंडरी क्लास का टीचर बनना चाहते हैं। 

NTT कोर्स के लिए आवश्यक स्किल्स

आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित टीचर्स की आवश्यकता हमेशा होती हैं, लेकिन शिक्षण के क्षेत्र में स्टूडेंट्स के पास बहुत सी आवश्यक स्किल्स होना जरुरी है। जिनके बारे में नीचे बताया गया हैं-

  1. शिक्षण में रूचि 
  2. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स 
  3. ऊर्जा और उत्साह
  4. बाल मनोविज्ञान की समझ 
  5. टीम वर्क में कार्य करने की क्षमता 

NTT कोर्स सिलेबस 

यहां एक वर्ष के NTT कोर्स में पढ़ाये जाने वाले सिलेबस के बारे में संक्षिप्त में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. चाइल्ड केयर एंड हेल्थ 
  2. बेसिक ऑफ द प्री-प्राइमरी एजुकेशन 
  3. चाइल्ड साइकोलॉजी 
  4. टीचिंग मेथाडोलॉजी 
  5. हिस्ट्री एंड फिलॉसोफी ऑफ प्री-प्राइमरी एजुकेशन 
  6. नुट्रिशन 
  7. प्रैक्टिकल: वाइवा वॉइस 
  8. प्रैक्टिकल: आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स 

NTT के लिए विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी

विदेश में NTT कोर्स से संबंधित कुछ टॉप यूनिवर्सिटीज़ की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं –

  1. अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सर्टिफिकेट, अमेरिका 
  2. एसोसिएट डिग्री इन अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन, अमेरिका  
  3. डिप्लोमा इन अर्ली इयर्स एजुकेशन, यूनाइटेड किंगडम 
  4. अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सर्टिफिकेट, कनाड़ा 
  5. अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन असिस्टेंट सर्टिफिकेट, कनाड़ा 
  6. सर्टिफिकेट III इन अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड केयर, ऑस्ट्रेलिया 
  7. डिप्लोमा ऑफ अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड केयर, ऑस्ट्रेलिया  
  8. डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन, न्यूजीलैंड  

NTT कोर्स के लिए भारत की प्रमुख संस्थान

यहां NTT Course in Hindi की स्टडी करने के लिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट दी जा रही हैं, जिनसे आप अपनी नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) की स्टडी कर सकते हैं:-

  1. अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य संगठन (दिल्ली)
  2. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी 
  3. कस्तूरबा गांधी नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज 
  4. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ 
  5. दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (DIECCE)
  6. लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद 
  7. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
  8. नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, केरल 
  9. कस्तूरबा गांधी नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज नमक्कल, तमिलनाडु 
  10. उत्तर पूर्व सीमांत तकनीकी विश्वविद्यालय, अरूणाचल प्रदेश 
  11. सिंघानिया यूनिवर्सिटी 
  12. आगरा कॉलेज 
  13. गार्गी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी 
  14. मानव भारती नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली 
  15. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा 

NTT कोर्स के लिए योग्यता

यहां NTT Course in Hindi के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में बताया गया है जिसे आप नीचे दिए गए पॉइंट्स में देख सकते है-

  • NTT कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं क्लास में 55% मार्क्स होना कम्पलसरी होता है। कुछ इंस्टिट्यूट में NTT कोर्स के लिए मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाता है जिसमें स्टूडेंट्स को अच्छे मार्क्स के साथ 12th कंप्लीट करना जरुरी होता हैं। 
  • NTT कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट अपने लेवल के माध्यम से एग्जाम कंडक्ट करती है। NTT कोर्स के लिए नेशनल लेवल का एग्जाम कंडक्ट नहीं किया जाता। 
  • विदेश की स्टडी करने के लिए अधिकतर यूनिवर्सिटीज SAT या GRE मार्क्स की मांग करती हैं।
  • विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए IELTS या TOEFL टेस्ट मार्क्स कम्पलसरी होते हैं। जिसमे IELTS अंक 7 या उससे अधिक और TOEFL अंक 100 या उससे अधिक होना चाहिए।
  • विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए SOP, LOR, CV/Resume और पोर्टफोलियो भी जमा करने होंगे।

NTT कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस

NTT Course in Hindi के लिए भारत और विदेशी यूनिवर्सिटी में एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में नीचे बताया गया हैं-

विदेश में NTT कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस कैसे करें?

विदेश की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैं-

  • आपकी एप्लीकेशन प्रोसेस का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स और यूनिवर्सिटी को सिलेक्ट करना है। 
  • कोर्स और यूनिवर्सिटी के सिलेक्ट करने के बाद उस कोर्स के लिए उस यूनिवर्सिटी की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में कम्पीट रिसर्च करें। 
  • आवश्यक टेस्ट स्कोर और डाक्यूमेंट्स एकत्र करें।
  • यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।  
  • उसके बाद विदेश में जाने के लिए अपने ऑफर लेटर की प्रतीक्षा करें और सिलेक्ट होने पर इंटरव्यू की तैयारी करें। 
  • इंटरव्यू राउंड क्लियर होने के बाद आवश्यक ट्यूशन फीस का भुगतान करें और स्कॉलरशिप, छात्रवीजा, एजुकेशन लोन और छात्रावास के लिए अप्लाई करें।

विदेश में BFA कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज

विदेश में स्टडी करने के लिए कुछ इंपोर्टेंट डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है-

भारतीय विश्वविद्यालयों में NTT कोर्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 

भारत के विश्वविद्यालयों में NTT कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • NTT कोर्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अप्लाई किया जा सकता हैं। 
  • NTT कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप स्टडी करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और आवश्यक एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • यदि एडमिशन, एंट्रेंस एग्जाम पर आधारित है तो पहले एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। एंट्रेंस एग्जाम के मार्क्स के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

भारत में NTT कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज 

भारत में NTT कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने के लिए कुछ इंपोर्टेंट डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • आपकी 10वीं या 12वीं की परीक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ
  • स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफकेट/रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • टेम्पररी सर्टिफिकेट
  • करेक्टर सर्टिफिकेट 
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ी जाति सर्टिफिकेट
  • विकलांगता का प्रमाण (यदि कोई हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट  

NTT कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं

भारत में NTT कोर्स के लिए यूनिवर्सिटीज़ और इंस्टिट्यूट में अपने लेवल का एग्जाम कंडक्ट किया जाता है। NTT कोर्स के लिए नेशनल लेवल का एग्जाम कंडक्ट नहीं किया जाता है। यहां कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट के द्वारा कंडक्ट किए जाने वाले प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम के बारे में बताया जा रहा हैं:- 

  1. CTET
  2. TET
  3. SLET
  4. TGT
  5. PRT

NTT कोर्स के लिए बेस्ट बुक्स

यहां कुछ इंपोर्टेंट बुक्स की सूची नीचे बनी टेबल में दी जा रही है, जिससे आप NTT कोर्स की तैयारी आसानी से कर सकते हैं-

बुक्सपब्लिकेशन-ऑथरयहां से खरीदें
Nursery Teachers TrainingAnu Books (पब्लिकेशन)यहां से खरीदें
Nursery Teacher’s Training Ist YearAnu Books (पब्लिकेशन)यहां से खरीदें
Early Childhood Care and EducationPrentice Hall India Learning Private Limited (पब्लिकेशन)यहां से खरीदें
Early Childhood Care and EducationShipra Publications (पब्लिकेशन)यहां से खरीदें
Early Childhood Care & Education Doaba House यहां से खरीदें

NTT कोर्स के बाद करियर स्कोप

NTT कोर्स के बाद आप इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं-

  1. NTT कोर्स के बाद सरकारी या प्राइवेट स्कूल में टीचर बन सकते हैं। 
  2. आप अपना प्राइवेट नर्सरी स्कूल या प्री प्राइमरी स्कूल खोल सकते हैं। 
  3. बच्चों के लिए कार्य कर रहे NGO के साथ काम कर सकते हैं। 
  4. आंगनबाड़ी में नौकरी कर सकते हैं। 
  5. बच्चों का प्लेस्कूल खोल सकते हैं। 
  6. स्वयं का NGO भी खोल सकते हैं। 

NTT कोर्स के बाद नौकरी के क्षेत्र 

NTT कोर्स के बाद आप इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं-

  1. सरकारी स्कूल 
  2. प्राइवेट स्कूल 
  3. एजुकेशन इंस्टिट्यूट 
  4. प्लेस्कूल 
  5. NGO 
  6. होम ट्यूटर

NTT कोर्स के बाद टॉप रिक्रूटर्स 

कैंडिडेट्स के लिए NTT कोर्स करने के बाद कुछ प्रमुख रिक्रूटर्स के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:-

  1. Hello Kids
  2. Kidzee
  3. Kangaroo Kids
  4. Euro Kids
  5. Indus Early Learning Centre
  6. Little Einsteins
  7. Little Elly

NTT कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी

यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी के बारे में नीचे दी गई टेबल में बताया जा रहा हैं-

जॉब प्रोफाइल्सऔसतन सालाना सैलरी (INR)
स्कूल टीचर 3 लाख से 5 लाख
चिल्ड्रन काउंसलर 3 लाख से 7 लाख
सोशल वर्कर3 लाख से 5 लाख
कम्युनिटी वर्कर 3 लाख से 5.5 लाख
कंटेंट राइटर 3 लाख से 7 लाख

FAQs

NTT करने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

NTT का कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट को 12वीं क्लास में 55 प्रतिशत मार्क्स से पास होना अनिवार्य होता है।  

एनटीटी कितने साल का होता है?

एनटीटी एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है। 

एनटीटी कोर्स की फीस कितनी है?

एनटीटी कोर्स की औसतन फीस 01 से 02 लाख रूपए तक हो सकती है। इसमें सरकारी और प्राइवेट इंस्टिट्यूट की फीस में भी अंतर देखने को मिलता हैं। 

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के क्या लाभ है?

NTT कोर्स की बात की जाए तो एनटीटी का फुल फॉर्म ‘नर्सरी टीचर ट्रेनिंग’ होता है जिसे 1 वर्ष में पूरा कराया जाता है जिसे करने के बाद आप आसानी से नर्सरी क्लास के बच्चों को पढ़ा सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप आसानी से प्राइवेट या सरकारी टीचर बन सकते हैं या प्राइवेट या सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

क्या एनटीटी के बाद नौकरी मिल सकती है?

NTT कोर्स पूरा करने के बाद, छात्रों के पास चयन करने के लिए करियर विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। वे नर्सरी टीचर, होम ट्यूटर, प्री-प्राइमरी मैनेजर, प्री-प्राइमरी टीचर आदि के रूप में काम करने में सक्षम हैं।

एनटीटी कोर्स करने से क्या होता है?

एनटीटी कोर्स के बाद आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल और इंस्टिट्यूट में 1 से 6 क्लास तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

आशा है आपको ntt course in hindi पर आधारित यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu Hindi Blogs  के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

6 comments