NMAT Exam Date 2024: अगस्त में शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम

1 minute read
NMAT Exam Date 2024

NMAT Exam Date 2024 मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अक्टूबर से दिसंबर तक आयोजित किए जाने की संभावना है। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। NMAT एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होकर दिसंबर सप्ताह तक चलेगी। हालांकि इस एग्जाम के रिजल्ट के बारे में अभी पुष्टि नहीं है। NMAT की फुलफॉर्म Narsee Monjee Aptitude Test होती है।

NMAT Exam Date 2024

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस एग्जाम का ब्यौरा इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
NMAT 2024 नोटिफिकेशनअगस्त 2024
NMAT 2024 रजिस्ट्रेशन शुरूअगस्त 2024
NMAT 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेटअक्टूबर 2024
NMAT एग्जाम री-शेड्यूल डेट्सअगस्त से दिसंबर 2024
NMAT एग्जाम एडमिट कार्डसितंबर 2024
NMAT Exam Date 2024अक्टूबर से दिसंबर 2024

यह भी पढ़ें: NICL AO Mains Exam Date 2024: 274 पदों पर वैकेंसी के लिए 6 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

NMAT एग्जाम के लिए अप्लाई कैसे करें?

NMAT एग्जाम के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • NMAT की ऑफिशियल वेबसाइट nmat.org विजिट करें।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल, मेल ID आदि भरें।
  • इसके बाद ‘Create new Account’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब, दिए गए वेरिफिकेशन लिंक का उपयोग करें।
  • इसके बाद ‘Register Now’ टैब पर क्लिक करें और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • संबंधित बॉक्स को चेक करके और ‘I Agree’ बटन पर क्लिक करके घोषणा स्वीकार करें।
  • अब आखिर में दिए गए ऑनलाइन पेमेंट मेथड के माध्यम से एप्लिकेशन फीस का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

NMAT एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NMAT एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • NMAT की ऑफिशियल वेबसाइट nmat.org विजिट करें।
  • होमपेज पर “Already registered? Login here” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • अब डैशबोर्ड पर आपको अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

NMAT के लिए एग्जाम पैटर्न

NMAT के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे उपलब्ध है-

SectionNumber of QuestionsTime AllottedScore range
Logical Reasoning3640 minutes12-120
Quantitative Skills3652 minutes12-120
Language Skills3628 minutes12-120
Total108 questions120 minutes36-360

उम्मीद है कि NMAT Exam Date 2024 बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*