मुलाकात का पर्यायवाची शब्द | Mulakaat ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए मुलाकात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
मुलाकात का पर्यायवाची शब्द

Mulakaat ka Paryayvachi Shabd मिलन, मेल, मिलाप, भेंट, अभिहार और दर्शन होते हैं। यहां हम मुलाकात के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, मुलाकात के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और म वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

मुलाकात का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां मुलाकात के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. मिलन
2. मेल
3. मिलाप
4. भेंट
5. अभिहार
6. दर्शन

यह भी पढ़ें :

मुलाकात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

मुलाकात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. आज वर्षों बाद दो भाइयों का मिलन हुआ है। 
2. अंशुल का अपने प्रियजनों से मंदिर में मिलाप हुआ। 
3. कल मेरी गुरूजी से भेंट हुई थी। 
4. मुझे लंबी प्रतीक्षा के बाद भगवान श्री कृष्ण के दर्शन हुए। 
5. उन दोनों व्यक्तियों का आपस में बहुत मेल है। 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. माता – माँ, जननी, अम्मा, अंबा, अम्बिका धात्री आदि। 
2. महादेव – शंकर, शिव, शम्भु, चंदशेखर, महेश्वर आदि। 
3. मुनि – तपस्वी, वैरागी, संत, भिक्षु, अवधूत संन्यासी, महात्मा आदि। 
4. मोक्ष – कैवल्य, निर्वाण, अपवर्ग, परमधाम, मुक्ति आदि। 
5. मंजुल – आकर्षक, मनोहर, सुंदर, शोभनीय, मनोहर आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*