ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Eid Ka Chand Hona Muhavare ka Arth

ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ (Eid Ka Chand Hona Muhavare ka Arth) होता है, “जब कोई दोस्त या परिवार का सदस्य बहुत समय बाद मिलता है” तो उस मुहावरे को कहते हैं “बहुत दिनों बाद नजर आना यानी ईद का चाँद होना”। इस ब्लॉग में आप ईद का चाँद होना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ क्या है?

ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ (Eid Ka Chand Hona Muhavare ka Arth) होता है- बहुत दिनों बाद नजर आना, बहुत समय बाद मुलाकात होना आदि। 

ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ अंग्रेजी में 

Once in a blue moon- I went to Anurag’s house once in a blue moon.

ईद का चाँद होना पर व्याख्या

शिखा तो शादी करने के बाद ईद का चाँद हो गई, वो दिखाई ही नहीं देती है। ऐसे शब्दों के लिए मुहावरे का प्रयोग किया जाता है, “ईद का चाँद होना”।  

ईद का चाँद होना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • कोई परेशानी होने पर अपने ही ईद का चाँद होना हो जाते हैं। 
  • कल मैंने मोहित को ईद का चाँद कहा, जोकि वह कभी-कभी ही दिखाई देता है हम सबको।
  • बहुत समय से बहुत परेशानी के बाद मेरा एक मित्र बहुत खुश था, सबने उसे देखकर कहा तुम्हारी हंसी तो ईद का चाँद हो गई है।
  •  UPSC परीक्षा के बाद अनुराग अब जाकर अपने दोस्तों से मिला जैसे वो ईद का चाँद हो गया हो।  

उम्मीद है, ईद का चाँद होना मुहावरे का अर्थ (Eid Ka Chand Hona Muhavare ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*