MP Board Result 2023 : जानिए कब तक आएगा MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट

1 minute read
MP Board Result 2023 : janiye kab tak mp board 10vi aur 12vi ka result

इस समय मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के की बोर्ड क्लासेस का रिज़ल्ट जारी कर सकता है।  

MP Board Result 10th, 12th 2023 Live Updates @mpbse.nic.in : जल्द जारी होगा रिज़ल्ट, जानें कैसे करेंगे चेक 

MP Board Result 2023 : कब तक आएगा MP Board का 10वीं का रिज़ल्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं क्लास का बोर्ड रिज़ल्ट जारी कर सकता है। कुछ मीडिया संस्थानों के मुताबिक़ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 मई 2023 तक 10वीं क्लास का रिज़ल्ट जारी कर सकता है।  

MP Board Result 2023 : कब तक आएगा MP Board का 12वीं का रिज़ल्ट 

मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक़ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं क्लास का बोर्ड रिज़ल्ट इस महीने में ही जारी करेगा।  कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं क्लास का बोर्ड रिज़ल्ट 20 मई 2023 तक जारी किया जा सकता है।  हालांकि इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  

MP Board Result 2023 : यहाँ से करें MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट जारी की है।  आप चाहें तो  @mpbse.nic.in पर जाकर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं और 12वीं क्लास का बोर्ड रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।  

MP Board Result 2023: ऐसे करें 12वीं का बोर्ड रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहां स्टूडेंट्स के लिए 12वीं कक्षा के MP बोर्ड रिजल्ट को डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं:-

  • स्टेप 1: MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3:  अब MP बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। 12वीं वाले इंटर रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • स्टेप 6: स्टूडेंट्स यहां से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकते है।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*