आज से 22 जून तक होगा UGC NET 2023 के पहले फेज़ का एग्जाम

1 minute read
UGC NET 2023 hue aaj se shuru in short

UGC NET 2023 के पहले फेज़ के एग्जाम आज यानि 13 जून से 22 जून तक होगा। छात्र लम्बे समय से इस एग्जाम की वेट कर रहे थे। छात्र ugcnet.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UGC NET 2023 के लिए एग्जाम पैटर्न

UGC NET 2023 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्नों वाले दो पेपर होंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे, जबकि पेपर 2 में ऑप्शनल विषय से 100 प्रश्न होंगे। कैंडिडेट्स को प्रत्येक सही एटेम्पट के लिए दो अंक दिए जाएंगे, और गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बिना उत्तर दिए छोड़े गए, बिना उत्तर या समीक्षा के लिए मार्क किए गए प्रश्नों को कोई अंक नहीं मिलेगा।

एग्जाम के दिन के लिए आवश्यक गाइडलाइन्स

  • एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एंट्री शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।
  • एग्जाम वाले दिन अपना UGC NET 2023 एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। ध्यान दें कि किसी भी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड दिखाए बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ, कैंडिडेट्स को वेरफ़ीकाश परपज़ के लिए एक वैध फोटो ID प्रूफ भी रखना होगा।
  • कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का उचित ध्यान रखना होगा। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • एग्जाम हॉल में प्रवेश करने से पहले कैंडिडेट्स को अनिवार्य रूप से मास्क और दस्ताने पहनना चाहिए।
  • एग्जाम हॉल में एंट्री लेने से पहले थर्मल गन से कैंडिडेट्स के शरीर का टेम्परेचर चेक किया जाएगा।
  • अगर किसी कैंडिडेट में COVID-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एग्जाम टाइमलाइन

इवेंट्सडेट्स
UGC NET नोटिफिकेशन10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने की डेट10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म भरने भरने की लास्ट डेट31 मई 2023 (शाम 5 बजे तक)
फी भरने की लास्ट डेट1 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म करेक्ट करने की लास्ट डेट2-3 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेटजून 2023 का दूसरा सप्ताह
एग्जाम डेट13-22 जून 2023
आंसर की जारी होने की डेटजून 2023
रिजल्ट डेटजुलाई 2023

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*