GATE 2024: आज से खुल रही हैं एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो, gate2024.iisc.ac.in पर करें करेक्शन

1 minute read
GATE 2024 correction window

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस आज यानि 7 नवंबर, 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एग्जाम के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो शुरू करेंगे। जिन कैंडिडेट्स ने गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। वे ऑफिशियल वेबसाइट – gate2024.iisc.ac.in विजिट करके एप्लिकेशन में करेक्शन दायर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: GATE परीक्षा देने वाले हैं, तो जान लें ये और पाएं अच्छे अंक

GATE 2024 करेक्शन करने की लास्ट डेट

शेड्यूल के अनुसार, GATE एप्लिकेशन करेक्शन फैसिलिटी 11 नवंबर तक है। GATE एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ GOAPS पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करना होगा। कैंडिडेट्स को सिर्फ नीचे दिए गए क्षेत्रों में बदलाव करने की अनुमति दी जाएगी-

  • केटेगरी
  • फोटो और सिग्नेचर
  • एजुकेशनल डिटेल्स
  • एड्रेस
  • किस एग्जाम के लिए उपस्थित होना है

निम्नलिखित चीज़ें नहीं हैं बदलाव योग्य

कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे GATE ऐप्लिकेशन फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को एडिट नहीं कर पाएंगे। IISc बैंगलोर में 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को GATE 2024 एग्जाम आयोजित किया जाएगा। PG इंजीनियरिंग एडमिशन एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

GATE 2024 के लिए ऐसे करें करेक्शन

  • GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in विजिट करें।
  • GOAPS पोर्टल लिंक को क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • “Application Form Edit” लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में करेक्शन करें और इसके सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

आशा है कि इस ब्लॉग से आपको GATE 2024 correction window की जानकारी मिल गई होगी। GATE एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*