UP TGT Hindi Syllabus: जानिए टीजीटी हिंदी के सिलेबस के बारे में

1 minute read
UP TGT Hindi Syllabus

UP TGT Hindi Syllabus: यदि आप यूपी टीजीटी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास इस एग्जाम की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। हिन्दी विषय यूपी टीजीटी एग्जाम के सेलेब्स में यह एक महत्वपूर्ण विषय है। हिंदी विषय का शिक्षक बनने के लिए, आपको परीक्षा के लिए हिंदी को अपना विषय चुनना होगा। इसका मतलब है कि आपको निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। पाठ्यक्रम को समझने से आपको यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आप किन विषयों में पहले से ही सहज हैं और किन विषयों पर आपको और अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है। यह जानकर आप अपनी अध्ययन रणनीति को प्रभावी ढंग से बना सकते हैं। टीजीटी हिंदी सिलेबस को जानने से छात्रों समय बर्बाद करने से बचने में मदद मिलती है। इससे उन्हें सीखने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है जो परीक्षा में आने की संभावना है। UP TGT Hindi Syllabus के बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

UP TGT हिंदी क्या है?

यूपी टीजीटी परीक्षा उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के लिए विभिन्न विषयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है। टीजीटी परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और संस्थानों में रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। यूपी टीजीटी परीक्षा में शामिल विषयों में आम तौर पर भाषाएं (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत), सामाजिक अध्ययन, गणित, विज्ञान और आवश्यकता के अनुसार अन्य विषय शामिल होते हैं। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक स्तर पर शिक्षण पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक के पद पर कार्य करने के लिए इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। यह परीक्षा उम्मीदवारों के ज्ञान, शिक्षण क्षमताओं और विषय-विशिष्ट विशेषज्ञता का आकलन करती है। यूपी टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सफल उम्मीदवारों को पूरे उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न विषयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के रूप में नियुक्त किया जाता है, जो राज्य में शिक्षा क्षेत्र में योगदान देते हैं।

UP TGT हिंदी का सम्पूर्ण सिलेबस

हिंदी के सिलेबस में कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय हैं जिनकी आप तैयारी कर सकते हैं। UP TGT हिंदी का सम्पूर्ण सिलेबस नीचे दिया गया है:

हिंदी साहित्य का इतिहास 

हिंदी साहित्य का इतिहास का सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • आदिकाल
  • भक्तिकाल, (संत काव्य, सूफी काव्य, रामकाव्य, कृष्ण काव्य) 
  • रीतिकाल
  • आधुनिक काल
  • भारतेन्दु युग
  • द्विवेदी युग
  • छायावाद
  •  प्रगतिवाद
  • प्रयोगवाद
  • नयी कविता

हिंदी गद्य साहित्य का इतिहास 

हिंदी गद्य साहित्य का इतिहास का सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • निबंध 
  • नाटक 
  • उपन्यास
  • कहानी
  • हिन्दी गद्य की लघु विधाएं-जीवनी, आत्मकथा, सस्मरण रेखा चित्र, यात्रा-साहित्य, गद्यकाव्य व्यग्य

काव्य शास्त्र 

काव्य शास्त्र का सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • हिन्दी के रचनाकार एवं उनकी रचनाएँ
  • काव्य के भेद रस-अवयव भेद, छन्द, अलंकार, शब्दालंकार, अर्थालंकार, काव्यगुण, काव्य दोष

भाषा विज्ञान 

भाषा विज्ञान का सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • हिंदी की बोलियां
  • विभाषाएँ 
  • हिंदी की शब्द सम्पदा 
  • हिंदी की ध्वनियाँ
  • देवनागरी लिपि नामाकरण
  • विकास विशेषताएं
  • त्रुटियाँ सुधर के प्रयत्न

व्याकरण 

व्याकरण का सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • लिंग 
  • वचन
  • कारक
  • सन्धि
  • समास
  • वर्तनी
  • वाक्य
  • शुद्धिकरण
  • शब्द रूप – पर्यायवाची, विलोम, श्रुति सम्भिन्नार्थक शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, 
  • मुहावरे
  • लोकोक्तियाँ

संस्कृत साहित्य 

संस्कृत साहित्य का सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • संस्कृत के प्रमुख रचनाकार एवं उनकी रचनाएँ – कालिदास, भवभूति, भारवि, माघ, दण्डी, श्रीहर्ष 
  • संधि – स्वर एवं व्यंजन संधि
  • समास
  • शब्द रूप
  • धातु रूप
  • करक प्रयोग 
  • अनुवाद

UP TGT हिंदी सिलेबस इन हिंदी PDF

UP TGT हिंदी सिलेबस इन हिंदी PDF यहां से डाउनलोड करें। 

UP TGT हिंदी एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न

UP TGT  एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है:

UP TGT हिंदी एग्जाम पैटर्न
मोड ऑफ़ एग्जामऑफलाइन 
क्वेश्चंस के प्रकारमल्टीपल चॉइस 
क्वेश्चंस की संख्या125
टोटल मार्क्स500
अंक प्रति प्रश्न4
नेगेटिव मार्किंग0
अवधि2 घंटे

UP TGT हिंदी एग्जाम के लिए योग्यता

UP TGT के लिए योग्यता नीचे दी गई है:

  • आयु सीमा: 21 वर्ष से अधिक 
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हिस्ट्री में बैचलर, बी.एड

शारीरिक शिक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास C.P.Ed होना चाहिए या रिलेवेंट प्रमाणपत्र

  • नेशनेलिटी: इंडियन

UP TGT हिंदी में भर्ती के लिए क्या होता है सिलेक्शन प्रोसेस?

UP TGT के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जो 500 अंकों की ऑब्जेक्टिव टाइप का एग्जाम होगा। 

UP TGT हिंदी की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स

UP TGT हिंदी की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स नीचे दी गई है:

बुक राइटरयहां से खरीदें
यूपी टीजीटी हिंदी प्रैक्टिस वर्क बुकसाहित्य भवन
साहित्य भवन बेस्ट बुक फॉर यूपी टीजीटी हिंदीएडिटोरियल बोर्ड एंड इन हाउसयहां से खरीदें
यूपी टीजीटी हिंदी एग्जाम गाइडआरपीएच एडिटोरियल बोर्ड यहां से खरीदें
यूपी टीजीटी हिंदीडॉक्टर के पांडेयहां से खरीदें
सम्पूर्ण हिंदी व्याकरणडॉक्टर अरविंद कुमारयहां से खरीदें

UP TGT हिंदी एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स

UP TGT हिंदी एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स निम्न प्रकार से है:

  • परीक्षा पैटर्न को समझें: प्रत्येक सेक्शन के लिए पार्ट्स की संख्या, मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन और टाइम मैनेजमेंट सहित एग्जाम पैटर्न की जानकारी रखें।
  • सिलेबस का एनालिसिस करें: उन प्रमुख सब्जेक्ट और टॉपिक्स की पहचान करने के लिए सिलेबस को पूरी तरह से देखें जिन पर आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
  • स्टडी के लिए स्ट्रैटेजी बनाएं: हर विषय पर फोकस करें और विषयों को लेकर एग्जाम में आने प्रश्नों को देखकर स्ट्रैटेजी बनाएं।
  • टाइम मैनेजमेंट: एग्जाम में स्पीड और एक्युरेसी भी जरूरी है, इसलिए अपनी स्पीड और एक्युरेसी में सुधार के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों या नमूना पत्रों को समय सीमा में सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें।
  • छोटे नोट्स बनाएं: प्रत्येक सब्जेक्ट का अध्ययन करते समय शॉर्ट और ऑर्गनाइज्ड नोट्स बनाएं। ये नोट्स एग्जाम से पहले क्विक रिव्यू के लिए उपयोगी होंगे।
  • नियमित रूप से रिवीजन करें: इंपोर्टेंट कॉन्सेप्ट्स की अपनी समझ को मजबूत करने और जानकारी इफेक्टिवली बनाए रखने के लिए रेगुलर रिवीजन के लिए समय निर्धारित करें।
  • मॉक टेस्ट हल करें: रियल एग्जाम एनवायरमेंट के अपनी तैयारियों का आकलन करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट दें। उन क्षेत्रों की पहचान करने के लिए अपने प्रदर्शन का एनालिसिस करें जिनमें सुधार की आवश्यकता है।
  • अपडेट रहें: शिक्षा क्षेत्र में लेटेस्ट डेवलपमेंट, एजुकेशनल पॉलिसीज में बदलाव और किसी भी महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल या कार्यक्रम के बारे में जानकारी रखें।
  • शांत और आत्मविश्वासी रहें: अपनी तैयारी के दौरान पॉजिटिव माइंडसेट बनाए रखें। रेगुलर ब्रेक लें, ऐसी एक्टिविटी में शामिल हों जो आपको आराम दें और एग्जाम में अच्छी परफॉर्मेंस करने की अपनी एबिलिटी पर भरोसा रखें। 

UP TGT हिंदी एग्जाम मॉक टेस्ट 

UP TGT हिंदी एग्जाम मॉक टेस्ट यहां दिया गया है:

1. ‘प्रसन्न पद-नव्यार्थ युक्त्युद्बोध विधायिनी। स्फुरन्ति सत्कवेर्बुद्धिः प्रतिभा सर्वतोमुखी।।’ -उक्त कथन कौन सा है?

(अ) मम्मट

(ब) रुद्रट

(स) वाग्भट्ट

(द) विश्वनाथ

2. ‘जह राधा आनन उदित, निसि बासर आनंद । तहाँ कहा अरविन्द है, कहा बापुरी चन्द ।।’ पुक्ति में कौन-सा अलंकार है ?

(अ) रूपक

(ब) अनन्वय

(स) प्रतीप

(द) दीपक

3. निम्न में से वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द कौन-सा है?

(अ) अभ्यंतरिक

(ब) अभ्यांतरिक

(स) आभ्यांतरिक

(द) आभ्यान्तरिक

4. निम्नलिखित में से कौन तद्धित प्रत्यय बाला शब्द नहीं है?

(अ) शिक्षक

(ब) पौरुषेय 

(स) मायावी 

(द) सजावट

5. अपभ्रंश में दोहा-काव्य की परम्परा का आरम्भ किस कवि ने किया ?

(अ) हेमचन्द्र

(ब) धनपाल

(स) जोइन्दु

(द) सोमनाथ

6.  अखिल भवन चर- अचर जग हरिमुख में लखि  मातु। चक्ति भई गदगद वचन विकसित दुग पुलकातु।। निम्नलिखित पंक्तियों में निहित रस है:

(अ) अद्भुद रस 

(ब) भयानक रस 

(स) वीभत्स रस 

(द) वात्सल्य रस 

7. संत-काव्य परम्परा का कौन-सा कवि अपनी विद्वत्ता (सर्वाधिक शिक्षित होने) के कारण प्रसिद्ध है ?

(अ) धर्मदास

(ब) सुन्दरदास

(स) रविदास

(द) रज्जब

8. निम्न में से कौन-सा सात्विक अनुभाव नहीं है ?

(अ) रोमांच

(ब) कंप 

(स) विषाद 

(द) प्रलय

9.  भारतेंदु हरिश्चंद्र की रचना हिंदी भाषा का प्रकाशन वर्ष है।

(अ) 1865

(ब) 1885

(स) 1890

(द) 1850

10. रामचंद्र शुक्ल का हिंदी साहित्य का इतिहास पहले किस ग्रंथ की भूमिका के रूप में छुपा था?

(अ) हिंदी शब्द सागर 

(ब) हिंदी साहित्य कोश 

(स) हिंदी साहित्य सागर 

(द) सरितसागर

ये भी पढ़ें:

टीजीटी हिस्ट्री सिलेबसयहां देखें 
यूपी पीजीटी परीक्षा के शॉर्ट ट्रिक्स और सिलेबसयहां देखें 
यूपी टीजीटी सिलेबस इन हिंदी यहां देखें 
पीजीटी सिलेबस इन हिंदी यहां देखें 

FAQs

UP TGT में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

UP TGT में निगेटिव मार्किंग के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

टीजीटी के बाद वेतन कितना है?

वहीं अपर प्राईमरी शिक्षकों की बात करे तो उन्हें मूलवेतन के तौर पर कुल ₹ 9,300 रुपयों से लेकर ₹ 44,900 रुपए का प्रतिमाह वेतन दिया जाता है औऱ ग्रेड पे के तौर पर कुल ₹ 4,600 रुपय प्रदान किये जाते है आदि।

टीजीटी के उत्तीर्ण अंक क्या हैं? 

सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 40% अंक और कुल 50% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

उम्मीद है आपको UP TGT Hindi Syllabus के संदर्भ में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह से अन्य ब्लॉग आप हमारी ऑफिशियल वेबसाइट Leverage Edu  पर पढ़ सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*