JAC Board Result 2023 : आज दोपहर 3 बजे तक जारी हो सकता है झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

1 minute read
JAC Board Result 2023

मई के महीने में सभी बोर्ड बारी बारी से अपने 10वीं और 12वीं के रिज़ल्ट जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में अब झारखण्ड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतज़ार भी ख़त्म होने वाला है।  मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखण्ड बोर्ड आज दोपहर 3 बजे तक 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है।  यहाँ  इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  इसके अलावा यहाँ झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड  किए जाने के तरीके के बारे में भी बताया जा रहा है।  

JAC Board Result 2023 : झारखण्ड बोर्ड ने रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए जारी की चार ऑफिशियल वेबसाइट्स 

अक्सर देखा जाता है कि रिज़ल्ट वाले दिन वेबसाइट के सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट खुलती नहीं है।  इस कारण से छात्रों को बोर्ड रिज़ल्ट देखने में बहुत परेशानी होती है।  इस समस्या को ध्यान में रखते हुए झारखंड बोर्ड ने इस बार रिज़ल्ट देखने के लिए चार  ऑफिशियल वेबसाइट्स जारी की हैं।  छात्र jac.jharkhand.gov.in, jac.nic.in, jacresults.com या jharresults.nic.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं।  

JAC Board Result 2023 : ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ  झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड करने का तरीका बताया जा रहा है : 

  • स्टेप 1 : सबसे पहल झारखण्ड बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • स्टेप 2 : अब आपको जिस क्लास का रिज़ल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 3 : रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • स्टेप 4 : अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5 : अब झारखण्ड बोर्ड का बोर्ड रिजल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा।  
  • स्टेप 6 : अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करके रिज़ल्ट डाउनलोड कर लें।  
  • स्टेप 7 : अब भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*